Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

उत्तराखंड के पौड़ी में आदमखोर को शिकारियों ने मार गिराया, दहशत में बंद थे स्कूल – myuttarakhandnews.com

पौड़ी: उत्तराखंड के गढ़वाल में पिछले कुछ समय से आतंक का पर्याय बन चुके गुलदार को शिकारियों ने मार गिराया है। आदमखोर की दहशत का आलम यह था कि कुछ समय से क्षेत्र के 62 स्कूल बंद चल रहे थे। गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी रेंज के गजल्ड में सक्रिय गुलदार को बुधवार देर शाम शिकारियों ने ढेर कर दिया।
बीते सोमवार को गुलदार प्रभावित गजल्ड का दौरा करने के बाद प्रमुख सचिव वन और प्रमुख वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक ने यहां शूटर तैनात करने के आदेश दिए थे। सोमवार रात से ही यहां शूटर जॉय हुकिल और रमेश बड़थ्वाल ने वन विभाग की टीम के साथ डेरा डाला हुआ था।
भालू के डर से स्कूल टाइमिंग बदली, खरीदे जाएंगे बियर स्प्रे; घायलों को 10 लाखबुधवार रात आखिरकार गुलदार शिकारियों की गोली का निशाना बन गया। गुलदार के ढेर होने के बाद ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली। इस गुलदार ने बीते गुरुवार को एक व्यक्ति को मार डाला था। गुलदार के डर से क्षेत्र के 62 स्कूलों को गुरुवार तक के लिए बंद कर दिया था। डीएफओ गढ़वाल अभिमन्यु सिंह ने बताया कि बुधवार की रात गुलदार को टीम ने मार गिराया।
पौड़ी में फिर गुलदार का हमलाबुधवार को पोखड़ा ब्लाक के देवराड़ी में गांव की महिलाओं के साथ घास काट रही महिला पर गुलदार ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। घायल महिला को पोखड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद सतपुली हंस फाउंडेशन अस्पताल लाया गया। बाद में डीएम पौड़ी ने महिला को यहां से एयर लिफ्ट करवाया। गुलदार के हमले में महिला की गर्दन पर गहरे घाव आए हैं। गुलदार के इस हमले के बाद पोखड़ा में फिर गुलदार की दहशत बन गई है।
वहीं पोखड़ा में बुधवार को हुई घटना के बाद मौके पर पहुंचे डीएफओ गढ़वाल अभिमन्यु सिंह का ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने घेराव किया। पोखड़ा में गुलदार के हमलों के नहीं थमने की वजह से ग्रामीणों में रोष है। पोखड़ा ब्लाक के देवराड़ी गांव में बुधवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे गुलदार ने गांव के चन्दोड़ा तोक में गांव की अन्य आठ-दस महिलाओं के साथ घास काट रही कंचन देवी 36 साल पत्नी अर्जुन सिंह पर हमला कर दिया।

Exit mobile version