Categories: hindiUttarakhand

मंडप-1, परिवार-1, शादी-6… उत्तराखंड का अनूठा विवाह, एक ही घर में उतरेगी 5 डोली, जाएगी एक – myuttarakhandnews.com

देहरादूनः देवभूमि उत्तराखंड का जौनसार बावर इलाका हमेशा से अपनी विशिष्ट संस्कृति और अनोखी परंपराओं के लिए दुनिया भर में मशहूर रहा है. यहां के रीति-रिवाज आधुनिकता की दौड़ में भी अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही अनोखे विवाह समारोह की कहानी बताने जा रहे हैं, जहां मंडप एक होगा, परिवार एक होगा लेकिन शादियां कुल 6 होंगी.
29 अप्रैल को 5 भाई और 1 बहन की शादी होगीअपनी अनूठी सामाजिक व्यवस्था और संयुक्त परिवार की मिसाल पेश करने वाला जौनसार बावर क्षेत्र एक बार फिर चर्चाओं में है. यहां के खारसी गांव में एक ऐसा विवाह समारोह आयोजित होने जा रहा है, जो आज के दौर के खर्चीले और तड़क-भड़क वाले शादियों के बीच सादगी और पारिवारिक एकता का बड़ा संदेश दे रहा है. आगामी 29 अप्रैल को खारसी गांव के एक ही आंगन में 6 शादियां एक साथ संपन्न होंगी. असल में, यहां के निवासी दौलत सिंह और मोहन सिंह दोनों भाइयों ने मिलकर एक ऐतिहासिक फैसला लिया है. इन दोनों भाइयों के 5 बेटे और 1 बेटी, यानी कुल 6 भाई-बहन एक ही दिन परिणय सूत्र में बंधेंगे.
समाज को नई राह दिखा रहा मोहन और दौलत सिंह का परिवारमोहन सिंह और दौलत सिंह ने मेहमानों को निमंत्रण पत्र भेजने शुरू कर दिए हैं. यह शादी का कार्ड सिर्फ एक न्योता नहीं, बल्कि जौनसार की उस सामूहिक जीवन शैली की झलक है, जो धीरे-धीरे विलुप्त हो रही है. जहां आज लोग शादियों में स्टेटस सिंबल के नाम पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं, वहीं यह परिवार फिजूलखर्ची को दरकिनार कर एक सामूहिक आयोजन के जरिए समाज को नई राह दिखा रहा है. स्थानीय लोग भी इस पहल की जमकर सराहना कर रहे हैं.
भले ही बाहरी दुनिया के लिए यह किसी अजूबे से कम न हो, लेकिन जौनसार बावर की माटी में यह परंपरा रची-बसी है. यहां सामूहिक विवाह और संयुक्त परिवार केवल शब्द नहीं, बल्कि जीवन जीने का तरीका हैं. हालांकि, एक साथ 5 भाइयों और एक बहन की शादी का यह संयोग सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है. खारसी गांव का यह आंगन 29 अप्रैल को खुशियों से सराबोर होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

53 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

1 hour ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago