जल्द कराए जाएं मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस – my uttarakhand news

उत्तराखंडराजनीती

Share0

देहरादून। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से मंगलौर के साथ ही बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव भी प्राथमिकता पर कराने की मांग की है। शुक्रवार को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम से मुलाकात कर दोनों सीटों पर उपचुनाव की मांग पर ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने बताया कि फरवरी 2022 में हुए चुनाव में मंगलौर विधानसभा से सरबत करीम अंसारी ने जीत दर्ज की थी, जिनके निर्वाचन को कांग्रेस नेता क़ाज़ी निजामुद्दीन द्वारा उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई थी, लेकिन इस बीच 30 अक्तूबर को अंसारी का निधन हो गया है।
इसके बाद काजी कोर्ट में उक्त केस वापस लेने की अपील कर चुके थे, जिस पर अब कोर्ट ने भी मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार सीट रिक्त होने के छह माह के भीतर उपचुनाव जरूरी है, इसलिए लिहाज से यहां 30 अप्रैल को उक्त अवधि समाप्त हो रही है। इसी तरह अब बद्रीनाथ विधानसभा भी विधायक राजेंद्र भंडारी के इस्तीफे से रिक्त हो चुकी है। इस कारण इन दोनों सीटों पर प्राथमिकता से उपचुनाव कराते हुए, जनता को उनका जनप्रतिनिधि चुनने का मौका दिया जाए। प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन) मथुरादत्त जोशी, मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी, महामंत्री (प्रशासन) महेंद्र सिंह नेगी, मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह, प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट शामिल रहे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

50 minutes ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

1 hour ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

6 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

6 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

6 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

8 hours ago