Latest posts by Sapna Rani (see all)अल्मोड़ा: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने एक्टिंग के दम पर अपनी पहचान बनाई. दर्शकों का दिल जीता. इतने साल के करियर में खूब पैसा भी कमाया. अब इस पैसे को मनोज अच्छी जगह इनवेस्ट करना चाहते हैं. ऐसे में उन्होंने उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक जमीन खरीदी. पर ये करके मनोज कानूनी पचड़े में फंस चुके हैं.क्या है मामला?उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बाहरी लोगों द्वारा जमीन खरीद का मामला सामने आ रहा है. ऐसे में प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन जमीनों की जांच कराई. अल्मोड़ा जीले के हवलबाग,लमगड़ा,रानीखेत,सल्ट,स्याल्दे, द्वाराहाट ब्लॉकों में जमीनों का गोलमाल हुआ है. जिस पर जिला प्रशासन ने नकेल कसना शुरू कर दिया है. जिला अधिकारी अल्मोड़ा में जमीन खरीद-फरोख्त के मामले की जांच के बाद जनपद में 23 मामले सामने आए. इनमें से 11 मामलों पर नोटिस जारी किए गए हैं और 5 मामलों की जांच के जमीन जब्ती कर रेवेन्यू विभाग में निहित किए गए हैं. वहीं, 8 जमीनों के प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है.इस मामले में एक्टर मनोज बाजपेयी का भी नाम सामने आ रहा है. दरअसल, मनोज बाजपेयी ने साल 2021 में अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा ब्लॉक में 15 नाली जमीन खरीदी थी. उन्होंने वो जमीन योग सेंटर खोलने के लिए खरीदी थी. मगर अभी तक उसमें प्रोजेक्ट शुरू नहीं किया, जिस वजह से उन्हें नोटिस भेजा गया है.आलोक कुमार पाण्डेय (जिला अधिकारी, अल्मोड़ा) ने कहा- जमीन की जांच गहनता करने के बाद कार्यवाही की जा रही है. जिसमें मनोज बाजपेयी की 15 नाली जमीन भी शामिल है जो उन्होंने 2021 में योग सेंटर के लिए जमीन ली थी. उन्होंने अभी तक प्रोजेक्ट शुरू नहीं किया है, इसलिए उनको नोटिस दिया गया है.
एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…
देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Continuing their boycott, the representatives of the Congress party did…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Reacting sharply to the statement of Samajwadi Party president, Akhilesh…
देहरादून। देहरादून के एक निजी स्कूल में छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में शनिवार…