चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जनपद चमोली के गौचर में आगामी 14 से 20 नवम्बर 2026 तक आयोजित होने वाले 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला-2026 के सफल, भव्य एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर शुक्रवार को राजकीय इंटर कालेज गौचर के सभागार में मेला समिति की प्रथम बैठक आयोजित की गई।मेला अध्यक्ष / जिलाधिकारी गौरव कुमार ने वर्चुअल माध्यम से बैठक की अध्यक्षता करते हुऐ अधिकारियों को मेले से संबंधित सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों एवं विभिन्न संगठनों से प्राप्त सुझावों को गंभीरता से लेते हुऐ सर्वमान्य सुझावों को आयोजन की व्यवस्थाओं में शामिल करने के निर्देश दिये।बैठक में मेलाधिकारी /उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग अलकेश नौड़ियाल ने 73वें गौचर मेले की व्यवस्थाओं एवं आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया।बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, सभासद सहित मेला समिति से जुड़े पदाधिकारियों एवं संबंधित लोगों ने मेले को और अधिक आकर्षक एवं जनोपयोगी बनाने के लिए विभिन्न सुझाव दिए। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल की ओर से मुख्य मेला मंच के आसपास के क्षेत्र को खुला एवं व्यवस्थित रखने, स्थानीय दुकानदारों के लिए दुकानों की दरों में रियायत देने, सांस्कृतिक संध्याओं को और अधिक व्यापक बनाने तथा स्थानीय कलाकारों को विशेष अवसर देने का सुझाव दिया गया। इसके अलावा पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने, मेले में सीसीटीवी निगरानी, स्वागत समिति के गठन तथा विभागीय गोष्ठियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने पर भी चर्चा हुई।अपर जिलाधिकारी ने मेले के अवसर पर “स्मारिका प्रकाशन”, महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित करने तथा युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए रोजगार मेले के आयोजन का सुझाव दिया। उद्योग विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से युवाओं को रोजगार, उद्यमिता एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। पालिकाध्यक्ष / मेला उपाध्यक्ष संदीप नेगी ने पालिका परिषद के सभासदों को समितियों में रखने सहित महत्वपूर्ण सुझाव दिया गया।जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि गौचर मेला जनपद की औद्योगिक, सांस्कृतिक एवं स्थानीय विरासत को व्यापक मंच प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है। उन्होंने कहा कि मेले में युवाओं एवं महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए और उन्हें रोजगार, स्वरोजगार, उद्यमिता तथा स्थानीय उत्पादों से जोड़ने के लिए प्रभावी गतिविधियां आयोजित की जाएं। उन्होंने विभागीय स्टॉलों को केवल औपचारिक सूचना प्रदर्शन तक सीमित न रखते हुए उन्हें अधिक जानकारीपरक, आकर्षक एवं जनोपयोगी बनाने तथा रोस्टर के अनुसार योजनाओं के लाभार्थियों को आमंत्रित कर मौके पर योजनाओं की जानकारी एवं लाभ दिलाने के निर्देश दिये।जिलाधिकारी ने मेले के लिए समय से ले-आउट प्लान तैयार करने, पार्किंग, शौचालय, पेयजल, विद्युत एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को पर्याप्त रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले से पूर्व मैदान के प्रवेश द्वार का सौंदर्यीकरण कराया जाए। सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक सुरक्षा ऑडिट कराने तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने को भी कहा।जिलाधिकारी ने मेले को पर्यावरण अनुकूल बनाने पर विशेष जोर देते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग प्रतिबंधित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियों की स्पष्ट कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने तथा आगामी बैठकों में प्रगति की समीक्षा करने को कहा।बैठक में मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों, औद्योगिक एवं विभागीय प्रदर्शनी, व्यापारिक गतिविधियों, पार्किंग, यातायात, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।हर्षवर्धन थपलियाल के संचालन में हुई बैठक में थानाध्यक्ष कर्णप्रयाग विनोद थपलियाल, नगर नगर पालिका के सभासद चैतन्य बिष्ट, विनीत रावत, पूनम रावत, गौरव कपूर, ममता देवी, पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष अनूप नेगी, विजय प्रसाद डिमरी, भुवन नौटियाल, हरिकृष्ण भट्ट, मनीष नेगी, औधौगिक संगठन के जिलाध्यक्ष बीरेंद्र नेगी, रंगकर्मी जितेन्द्र कुमार, कांति डिमरी, सुनील कुमार, समाज सेविका दमयंती देवी आदि में भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये।बैठक में सरकारी विभागों के विभागाध्यक्ष, कर्मचारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत, प्रधानाचार्य सेंटर स्कूल गौचर संदीप त्यागी, प्रधानाचार्य राइका गौचर, प्रधानाचार्य राबाइका गोचर, प्रधानाचार्य पालिटेक्निक गौचर , नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी हेमन्त चौहान, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एडवोकेट महाराज सिंह लिंगवाल, धन सिंह पुंडीर, सुरेन्द्र सिंह नेगी, प्रमुख राजेन्द्र सगोई, अनिल जोशी, शिवलाल भारती, मदन लाल टम्टा, भवानी लाल आदि जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी मौजूद रहे।
देहरादून; आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रस्तावित प्रदर्शन है। हालांकि…
कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से पक्षियों पर बड़ा संकट, नैनीताल की पहाड़ियों…
लिंगानुपात में असमानता वाले गांवों को रेड जोन में किया जाएगा चिह्नित, भ्रूण लिंग परीक्षण…
स्कूल-कॉलेजों में चलेगा जागरूकता एवं ड्रग्स टेस्टिंग अभियान, दो नई टेस्टिंग मशीनों के लिए धनराशि…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 7 Oct: BJP State Spokesperson Ravindra Jugran met Dehradun Mayor…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 7 Oct: Governor Lieutenant General Gurmit Singh (Retd.) unveiled the…