My Uttarakhand News
Subscribe for notification

मनुर्भव संस्था ने वंचित वर्ग के बच्चों संग बांटी गणतंत्र दिवस की खुशियां




मनुर्भव संस्था ने वंचित वर्ग के बच्चों संग बांटी गणतंत्र दिवस की खुशियां

देहरादून। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में स्वैच्छिक संस्था मनुर्भव के दोनों सांध्यकालीन स्कूलों के बच्चो द्वारा सुद्धोवाला के आँगनबाडी केन्द्र में देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन डा. गिरिबाला जुयाल ने किया। डा. गिरीबाला जुयाल ने लीक से हट कर किए गए आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर बच्चों के लिए मनुर्भव के उदार सहयोगियों ने अल्पाहार की व्यवस्था की।
उन्होंने बताया कि समाज के वंचित वर्ग के बच्चों के लिए संचालित इस प्रकल्प के विशिष्ट आयोजन में मुख्य रूप से प्रसिद्ध मनोचिकित्सक श्रीमती आकृति मेहता, समाज सेविका श्रीमती रजनी सिन्हा, छाया सिन्हा संस्था के वरिष्ठ एवं नियमित दानदाता श्रीमान एवं श्रीमती विश्वेश्वरी बहुगुणाजी तथा श्रीमती स्वाति सैनी का अपार सहयोग रहा।
इस मौके पर जिला जेल कालोनी से श्रीमती रेनु कोठारी (श्रीमती जेलर ), वरिष्ठतम अधिकारी खरोला की धर्मपत्नी सुनीता खरोला, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जी. पी. जुयाल, कालेज की युवा छात्राएँ, बच्चों के प्रियजन एवं संरक्षक उपस्थित थे।

Exit mobile version