देहरादून,: हिमालयन बज़ ने धर्मा क्रिएशन्स के साथ आज होटल फेयरफील्ड बाय मैरियट में देहरादून फूड अवार्ड्स 2024 का आयोजन किया। इस पुरस्कार समारोह का उद्देश्य देहरादून और आसपास के विभिन्न कैफे और रेस्टोरेंट को कई श्रेणियों में सम्मानित करना और उन्हें पहचान दिलाना था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी और ज़िला पंचायत देहरादून की अध्यक्ष मधु चौहान उपस्थित रहीं। उनके द्वारा इस अवसर पर पुरस्कार वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान लगभग 30 नामांकित कैफे और रेस्टोरेंट को अलग-अलग खिताबों से सम्मानित किया गया। इनमें ट’क़िला को ‘बेस्ट फाइन डाइन रेस्टोरेंट’, द फर्न ब्रेंटवुड को ‘बेस्ट मल्टी-क्विज़ीन रेस्टोरेंट इन मसूरी’, मालदेवता फार्म्स को ‘बेस्ट रिजॉर्ट रेस्टोरेंट’, क्योर द कलीनेरी बार को ‘बेस्ट शेफ-ओनड रेस्टोरेंट’, बदमाश कबाबी को ‘बेस्ट रेस्टोरेंट फॉर अवधी क्विज़ीन’, कोको ओस्टेरिया को ‘बेस्ट रेस्टोरेंट फॉर इटालियन क्विज़ीन’, शिवी चड्ढा को अपस्टेट बाई शिवी के लिए ‘बेस्ट रेस्टोरेंट एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर’, कैफे दिल्ली हाइट्स को ‘बेस्ट रेस्टोरेंट ऑफ द ईयर’, हयात सेंट्रिक को ‘बेस्ट रूफटॉप पूलसाइड बार एंड रेस्ट्रो’, बनारसी पान कैफे को ‘फूड एंड बेवरेज स्टार्टअप ऑफ द ईयर’, फेयरफील्ड बाई मैरियट को ‘बेस्ट मल्टी-कुजीन रेस्टोरेंट’, नैनीज़ बेकरी को ‘बेस्ट बेकरी’, डियाब्लो को ‘बेस्ट लाउंज’, स्काई लाउंज, होटल रेजेंटा को ‘बेस्ट रूफटॉप लाउंज’ और सिन सिन को ‘बेस्ट कॉकटेल बार’ का खिताब मिला।
इसके अलावा, येलो मैरीगोल्ड को ‘बेस्ट बुटीक कैफे’, कैफे डी टैवर्न को ‘बेस्ट बुटीक कैफ़े इन मसूरी’, कैफे टरक्वाइज़ कॉटेज को ‘बेस्ट ओपन एयर कैफे’, टमटारा को ‘कैफ़े विथ बेस्ट एंबियंस’, टी बिस्ट्रो को ‘बेस्ट कैफे’, कैफे अनाहता को ‘बेस्ट कैफ़े इन मसूरी’, कालरा स्वीट्स को ‘बेस्ट स्वीट शॉप’, एंजेल्स बाइट को ‘बेस्ट पैटीसरी’, ब्लिसफुल बाइट्स बाई सुरभि को ‘बेस्ट होम बेकरी’, चीज़ी ओवन को ‘बेस्ट आउटलेट फॉर पिज्जा’, टेरा पिज़्ज़ेरिया को ‘बेस्ट शेफ-ओनड आउटलेट फॉर पिज्जा’, खोपचे को ‘बेस्ट स्ट्रीट फूड जॉइंट’, जेनीज़ वन स्टॉप कैफे को ‘बेस्ट क्विक सर्विस कैफे’, मोमोज प्लैनेट को ‘बेस्ट आउटलेट फॉर मोमोज’, और द के टिफिन स्टोरी को ‘क्लाउड किचन ऑफ द ईयर’ का खिताब मिला।
इस अवसर पर देहरादून के कई फ़ूड ब्लॉगर्स को भी सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नेहा जोशी ने सभी पुरस्कार विजेताओं को फ़ूड एंड बेवरेज इंडस्ट्री में उनके सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी।
देहरादून फूड अवार्ड्स की मेजबानी के बारे में अपनी अंतर्दृष्टि साझा करते हुए, हिमालयन बज़ के सह-संस्थापक गौरवेश्वर सिंह ने कहा, “देहरादून फूड अवार्ड्स का उद्देश्य देहरादून के पाक उद्योग में उत्कृष्टता को दर्शाना और पुरस्कृत करना है। देहरादून में बहुत सारे विश्व स्तरीय व शीर्ष-स्तरीय कैफे और रेस्तरां हैं जो अपने ग्राहकों को लाजवाब भोजन अनुभव प्रदान करते हैं। हमारा उद्देश्य उन सभी कैफे और रेस्तरां में से सर्वश्रेष्ठ पर प्रकाश डालना है। देहरादून फूड अवार्ड्स देहरादून के खाद्य उद्योग की प्रतिबद्धता, उत्साह और समर्पण और उन लोगों की कड़ी मेहनत का प्रमाण है जो अपने ग्राहकों को अद्भुत पाक अनुभव प्रदान करने का प्रयास करते हैं।”
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…