हल्द्वानी के निजी स्कूलों में नशे के कई मामले ,पानी की बोतलो में मिली शराब – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी। नशे की लत अब गली-मोहल्लों से निकलकर स्कूलों की चारदीवारी के भीतर तक पहुंच चुकी है। हल्द्वानी के निजी स्कूलों में सामने आए हालिया मामलों ने शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ अभिभावकों की चिंता भी बढ़ा दी है।एक निजी स्कूल में छात्रा की पानी की बोतल से शराब मिलने का मामला सामने आया है, जबकि दूसरे निजी स्कूल में एक छात्र को स्कूल के बाथरूम में सिगरेट पीते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। इन घटनाओं के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया।
मामले सामने आते ही स्कूल प्रबंधन सतर्क
घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए संबंधित स्कूलों ने तुरंत अभिभावकों को बुलाया और बच्चों की काउंसलिंग शुरू कराई। इसके साथ ही छात्रों को राजकीय मेडिकल कॉलेज से जुड़े मनोचिकित्सा विभाग में विशेषज्ञों के पास भेजा गया, जहां उनकी काउंसलिंग की जा रही है।
 
दो महीनों में बढ़े स्कूलों से जुड़े नशे के मामले
राजकीय मेडिकल कॉलेज, एसटीएच के मनोचिकित्सा विभाग के मनोवैज्ञानिक डॉ. युवराज पंत ने बताया कि बीते दो महीनों में स्कूलों से जुड़े नशे के कई मामले सामने आए हैं।
डॉ. पंत के अनुसार, “पिछले दो महीनों में हमारे पास कई छात्र-छात्राओं को काउंसलिंग के लिए लाया गया है, जो स्कूल में शराब या सिगरेट का सेवन करते या अपने पास रखते पाए गए। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है।”
किशोरों में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता
विशेषज्ञों का मानना है कि किशोरावस्था में मानसिक दबाव, दोस्तों का गलत प्रभाव, मोबाइल और सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग, फिल्मों से मिलने वाली नकारात्मक प्रेरणा बच्चों को नशे की ओर ले जा रही है। इसके अलावा अभिभावकों की व्यस्त दिनचर्या, पारिवारिक तनाव और पढ़ाई को लेकर बढ़ता दबाव भी इसकी बड़ी वजह बन रहा है।
अभिभावकों के लिए विशेषज्ञों की सलाह
मनोचिकित्सकों का कहना है कि बच्चों को नशे से बचाने के लिए अभिभावकों को सतर्क रहना होगा।विशेषज्ञों की सलाह है कि अभिभावक बच्चों से नियमित संवाद करें, उनके साथ समय बिताएं, उनकी संगत और गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी असामान्य व्यवहार को नजरअंदाज न करें। जरूरत पड़ने पर समय रहते काउंसलिंग कराना बेहद जरूरी है।

Post Views: 7

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

  पटेलनगर की संस्कृति लोक कॉलोनी में पुलिस की छापेमारी, आपत्तिजनक सामग्री और 3,500 रुपये…

12 minutes ago

राजपुर रोड पर कार से तमंचा लहराने वाले तीन युवक हिरासत में, जांच में निकली खिलौना पिस्टल – myuttarakhandnews.com

  सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई दून पुलिस, दशहरा…

1 hour ago

बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल

उप शिक्षाधिकारियों की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक और अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित पौड़ी-  शिक्षा विभाग की…

2 hours ago

उत्तराखंड में खिलाड़ियों की यात्रा होगी आसान, रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे पुरस्कार विजेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए धामी कैबिनेट ने अहम फैसले लिए…

2 hours ago

अंकिता भंडारी केस: सुरेश राठौड़ ने नार्को टेस्ट के लिए दी सहमति, उर्मिला सनावर भी पहुंचीं CBI कोर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर उठ…

2 hours ago