सीमान्त इलाके में कई विकास कार्य हो रहे – धामी

थराली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थराली में गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी संख्या में मौजूद लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि चमोली जिले की देव धरा में आकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। ये किसानों, जवानों की भूमि है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों में चमोली का अन्नदाता राज्य की सेवा कर रहा है। उन्होंने थराली के लाल वीर शहीद भवानी जोशी को भी नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा 19 अप्रैल को राज्य में लोक सभा हेतु मतदान होना है, गढ़वाल लोकसभा से प्रत्याशी अनिल बलूनी का अनुभव गढ़वाल क्षेत्र को मिलना है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए है, ग्वालदम से कर्णप्रयाग मार्ग का भी विकास हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन और दृढ़ संकल्प से पूरा भारत आगे बढ़ा है। विकास की नई गाथा लिखी गई है। दुनिया में भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। भारत शक्तिशाली देश के रूप में सामने आया है। कोरोना जैसे कठिन काल के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था दुनियां में 5 वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। कोरोना के बाद प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त में राशन दिया जा रहा है। दुनिया में भारत के युवाओं का कौशल आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 15 नए एम्स की आधारशिला रखी गई है। 74 नए हवाई अड्डों का विकास कार्य हुआ है। रेलवे स्टेशन का विकास कार्य जारी है। वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री संपूर्ण देश को अपना परिवार मानकर समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के विकास हेतु निरन्तर कार्य कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने चमोली के माणा गांव को देश के आखिरी गांव से देश का पहला गांव बनाया है। अब देश का हर सीमांत गांव देश का पहला गांव है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। 12 करोड़ से ज्यादा घरों तक नल से जल पहुंचा है। देश के 50 करोड़ लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया है। आज दिल्ली देहरादून से सीधा पैसा लाभार्थी के खाते में आता है। 50 करोड़ से ज्यादा लोगों को आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज मिल रहा है। विभिन्न योजनाओं के तहत गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हजारों करोड़ रुपए की सहायता दी गई है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में CAA लागू हुआ है। कश्मीर में अलगाववाद और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली धारा-370 का अंत किया है। तीन तलाक जैसी कुप्रथा ख़त्म हुई है। अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण का सपना साकार हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश के विकास को नए पंख लगे हैं। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पूर्व में किए वादे अनुसार राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित किया है। प्रदेश में पारदर्शित के साथ परीक्षाओं का आयोजन करवाया जा रहा है। जिसके लिए राज्य सरकार ने नकल विरोधी कानून लागू किया है। सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही राज्य में दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है। साथ ही महिलाओं को 30 क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गरीब परिवारों को साल में निःशुल्क 3 सिलेंडर रिफिल करवाएं जा रहे हैं। थराली एवं आस पास के क्षेत्रों में बहुत से विकास कार्य हुए हैं ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में चमोली जनपद और थराली क्षेत्र के विकास के लिए 45 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया था। थराली विधानसभा क्षेत्र के 4 विकास खंडों में गौ-संरक्षण सेवा केंद्र और कुलसारी में उत्कृष्टता केंद्र खोलने का काम किया गया है। राज्य सरकार ने महज दो वर्षों के कार्यकाल में थराली विधानसभा के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हम उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने ’’विकल्प रहित संकल्प’’ के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश पर 60 सालों तक राज करने वाली कांग्रेस ने देश को बस लूटा है। कांग्रेस के लोगों में हमेशा लूटने, घोटालों, भ्रष्टाचार की बात होती है। सभी विपक्ष के लोग अपने परिवार, पार्टी और अस्तित्व को बचाने के लिए गठबंधन बना रहे हैं। 60 सालों तक राज करके देश को लूटने का काम किया है। इनकी सरकारों ने काम नहीं काले कारनामे किए हैं। मुगलों और अंग्रेजों के बाद भारत को कंगाल करने का श्रेय कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकारों को जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार पूर्ण पारदर्शिता के साथ राष्ट्रहित को ध्येय मानकर काम कर रही है। कांग्रेस सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जाने वाली पार्टी है। कांग्रेस ने अंग्रेजियत वाली मानसिकता नहीं छोड़ी, वो आज भी ‘बांटो और राज करो’ की नीति का ही अनुसरण कर रही है। कांग्रेस ने पहले देश फिर समाज को जाति, समुदाय, धर्म, क्षेत्र और भाषा के आधार पर बांटा है। आज वो और उनके समर्थक दल सनातन धर्म पर हमला करते हैं। उन्होंने कहा हमें कांग्रेस को भारी वोटों से हराकर पौड़ी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र और थराली से विजय का रिकॉर्ड बनाना है।
भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कहा कि बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम में आए हैं। 19 तारीख तक हम सबने बहुत मेहनत करनी है, उसके उपरांत मैं आप लोगों के लिए मेहनत करूंगा। थराली से हमने कार्यक्रम की शुरूवात की है। उत्तराखंड एवं चमोली जिले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री इस क्षेत्र से भली भांति परिचित हैं। राज्यसभा सांसद के तौर पर डॉपलर रडार की स्थापना, रेल कनेक्टीविटी सहित कई अन्य कार्य करवाए। उन्होंने कहा कि मैं हर पल हर समय आप लोगों के लिए उपलब्ध हूं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक भोपाल राम टम्टा, विधायक अनिल नौटियाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
 

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

Bhagat Singh Koshyari to receive Padma Vibushan – myuttarakhandnews.com | Uttarakhand News in English | Dehradun News Today| News Uttarakhand | Uttarakhand latest news

PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Former governor of Maharashtra and former chief minister of Uttarakhand,…

19 minutes ago

सीएम धामी ने सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को दी शुभकामनाएं

चार साल में 30 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

30 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी ने जनहित के लिए प्रदान की गई 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ

दूरस्थ इलाकों तक पहुंचेगी त्वरित चिकित्सा सुविधा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक…

2 hours ago

सेवा भारती के सेवा कार्यों से बदल रहा समाज का दृष्टिकोण : डॉ. शैलेन्द्र

भारतीय समाज में सेवा और सामूहिक चेतना हमारी पहचान : प्रो. सुरेखा डंगवाल देहरादून ।…

3 hours ago

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में हुई जिला योजना की बैठक, विकास और रोजगार बढ़ाने पर विशेष फोकस

वर्ष 2026-27 हेतु 74 करोड़ 23 लाख 70 हजार की वार्षिक जिला योजना अनुमोदित चमोली।…

4 hours ago