11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, कई चर्चित सिने कलाकार होंगे शामिल –

देहरादून। देहरादून में सिनेमा, कला और प्रतिभा का उत्सव एक बार फिर लौटने जा रहा है। 11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आगामी 2, 3 और 4 अक्टूबर 2026 को देहरादून के सिल्वर सिटी मल्टीप्लेक्स और दून विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल में फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ-साथ सिनेमा जगत से जुड़े कलाकारों के साथ संवाद, टॉक शो और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।   फिल्म फेस्टिवल की इस वर्ष की सबसे बड़ी खासियत देश और टेलीविजन जगत के कई चर्चित कलाकारों की मौजूदगी होगी। फेस्टिवल में मुकेश ऋषि, श्वेता त्रिपाठी, दीपक पराशर, हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान तेजवानी, अर्जुन फिरोज खान, राजन मोदी, राजेश तैलंग, राजीव एस. रुइया, विजय सेठ, प्रीतम भरद्वाज, हेमंत पांडे, बालाजी नेगी, एम. एस. के. बड़ोनी, सुमन गौर, मीना राणा, अमित वी कपूर, मोहित विल्डियाल सहित कई सिने कलाकार देहरादून पहुंचेंगे।  फेस्टिवल के आयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी देश के कलाकार फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष कई जाने-माने कलाकारों की सहभागिता से फेस्टिवल को और व्यापक स्वरूप मिलेगा। कलाकार दर्शकों और युवाओं के साथ संवाद करेंगे तथा अपने फिल्मी सफर, अभिनय और सिनेमा से जुड़े अनुभव साझा करेंगे।  2 अक्टूबर को फेस्टिवल का पहला शो विशेष रूप से नेत्रहीन छात्रों के लिए समर्पित रहेगा। इस अवसर पर नेत्रहीन छात्रों के लिए ‘जॉली एलएलबी 3’ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की जाएगी। सक्षम डिसेबिलिटी के सहयोग से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य नेत्रहीन छात्रों को भी सिनेमा के इस उत्सव से जोड़ना और उन्हें एक विशेष सिनेमाई अनुभव प्रदान करना है।  3 अक्टूबर को तुला विश्वविद्यालय में फिल्मों की स्क्रीनिंग आयोजित की जाएगी। इस दौरान फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने वाले सिने कलाकार विद्यार्थियों से रूबरू होंगे और फिल्म निर्माण, अभिनय तथा सिनेमा जगत से जुड़े अपने अनुभव साझा करेंगे।  वहीं 2, 3 और 4 अक्टूबर को सिल्वर सिटी में टॉक शो आयोजित किए जाएंगे, जिनमें फिल्म और टेलीविजन जगत से जुड़े कलाकार एवं विशेषज्ञ दर्शकों से संवाद करेंगे।  उत्तराखंड टैलेंट हंटफिल्म फेस्टिवल के दौरान उत्तराखंड टैलेंट हंट भी विशेष आकर्षण रहेगा। इसमें उत्तराखंड के प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। डांसिंग, एक्टिंग, पोएट्री, मिमिक्री और सिंगिंग सहित विभिन्न विधाओं में प्रतिभागी अपनी कला का प्रदर्शन कर सकेंगे। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें आगे आने वाली परियोजनाओं से जुड़ने का अवसर मिलने की संभावना है।  आयोजक राजेश शर्मा ने कहा कि देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का उद्देश्य केवल फिल्मों का प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि सिनेमा, कलाकारों, युवाओं और स्थानीय प्रतिभाओं को एक साझा मंच पर लाना है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष चर्चित सिने कलाकारों की मौजूदगी, विशेष स्क्रीनिंग, टॉक शो और उत्तराखंड टैलेंट हंट के माध्यम से फेस्टिवल को और अधिक व्यापक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि फिल्म फेस्टिवल के माध्यम से देहरादून को देश के प्रमुख फिल्म एवं सांस्कृतिक आयोजनों के मानचित्र पर और मजबूत पहचान दिलाने तथा उत्तराखंड की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच से जोड़ने का प्रयास लगातार जारी है।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड छात्र संघ चुनाव रिजल्ट, कौन जीता, कौन हारा, एक क्लिक में जानिए प्रदेश भर का अपडेट – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड के कई कॉलेजों में आज 29 सितंबर को छात्र संघ चुनाव हुए हैं.…

6 minutes ago

भाजपा पार्षद के घर चोरी से हड़कंप, परिवार को बेहोश कर लाखों की ज्वेलरी लेकर भागा आरोपी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र में भाजपा पार्षद के घर चोरी की घटना…

13 minutes ago

सरकारी अस्पतालों की लैबों को ठेके पर देने की तैयारी का विरोध, मेडिकल लैब तकनीशियन संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

देहरादून। सरकारी चिकित्सालयों की लैबों को फिर ठेके पर देने की तैयारी का मेडिकल लैब…

44 minutes ago

गुरु गोबिंद सिंह जी के दून आगमन की स्मृति में तीन दिवसीय गुरमत समागम –

 देहरादून। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के देहरादून आगमन दिवस की स्मृति में जत्था अकाली…

1 hour ago

बदरीनाथ धाम की धार्मिक मर्यादा और पवित्रता का संरक्षण जरूरी: पंडा पंचायत –

 बदरीनाथ धाम की धार्मिक मर्यादा, सनातन परंपराओं एवं पवित्रता को लेकर श्री बदरीनाथ पंडा पंचायत…

2 hours ago

सरकारी अस्पतालों की लैबों को ठेके पर देने की तैयारी का विरोध, मेडिकल लैब तकनीशियन संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

देहरादून। सरकारी चिकित्सालयों की लैबों को फिर ठेके पर देने की तैयारी का मेडिकल लैब…

2 hours ago