रुद्रप्रयाग के बसुकेदार क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही, कई वाहन बहे

जिला प्रशासन ने युद्धस्तर पर शुरू किए राहत और बचाव कार्य
रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के तहसील बसुकेदार अंतर्गत बड़ेथ डुंगर तोक क्षेत्र में बादल फटने की घटना सामने आई है। मलबा आने से कई क्षेत्रों में नुकसान की सूचना मिली है। जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिए हैं।
जिलाधिकारी प्रतीक जैन आपदा कंट्रोल रूम से लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में जिला स्तरीय अधिकारियों की तैनाती कर दी है और बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आपदा कंट्रोल रूम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।
राहत कार्यों में तेजी
प्रभावित क्षेत्रों में एनएच, पीडब्ल्यूडी और पीएमजीएसवाई की टीमें सड़कों को खोलने में जुटी हुई हैं। जहां रास्ते बंद हैं, वहां वैकल्पिक मार्गों को चिन्हित कर राहत एवं बचाव दल भेजे जा रहे हैं। जिला स्तर से अधिकारियों को तुरंत प्रभावित गांवों में भेजा गया है।
प्रारंभिक क्षति विवरण
स्यूर: एक मकान क्षतिग्रस्त, बोलेरो वाहन बहा।
बड़ेथ, बगडधार, तालजामनी: गांव के दोनों ओर गदेरे में मलबा व पानी भराव।
किमाणा: खेती की जमीन व सड़क पर बड़े बोल्डर और मलबा।
अरखुण्ड: मछली तालाब और मुर्गी फार्म बहा।
छेनागाड़ बाजार: बाजार क्षेत्र में मलबा भरने और वाहनों के बहने की सूचना।
छेनागाड़ डुगर गांव व जौला बड़ेथ: कुछ लोगों के गुमशुदा होने की आशंका।
प्रशासन की सक्रियताजिला प्रशासन प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और त्वरित राहत देने के लिए लगातार प्रयासरत है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और राहत-बचाव अभियान जारी है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

3 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

4 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

4 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

5 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

6 hours ago