चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )आजकल पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है। चमोली जिले की सीमांत नीति-माणा घाटी समेत उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्का हिमपात हुआ है। इससे सीमांत इलाकों में ठंड बढ़ गई है। वहीं, ऊंची चोटियों पर सितंबर की शुरुआत में ही हुई बर्फबारी को स्थानीय लोग आगामी शीतकाल में अच्छी बर्फबारी के संकेत के रूप में देख रहे हैं।श्री बदरीनाथ धाम के आसपास की ऊंची पहाड़ियों के साथ चिनाप वैली, सोना शिखर और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र की चोटियों पर भी हिमपात हुआ है। कुंठ खाल, टिपरा खरक और सप्तश्रृंग शिखर क्षेत्र के अलावा नीलगिरि, देववन, विधान व कागभुशुंडी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से चोटियां सफेद नजर आने लगी हैं।ब्रह्मकमल की कंडी पहुंचने से पहले हिमपात स्थानीय जानकारों के अनुसार नंदा अष्टमी के पूजन के लिए उच्च हिमालय से दुर्लभ पुष्प ब्रह्मकमल की कंडी आने से पहले ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होना खास माना जा रहा है। उनका कहना है कि मौसम के इस बदलाव से इस बार शीतकाल में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी की उम्मीद जगी है। लगातार बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात के कारण नीति-माणा घाटी में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, हिमालयी चोटियों पर बर्फबारी से क्षेत्र का प्राकृतिक सौंदर्य भी निखर उठा है।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड सहकारिता शिखर सम्मेलन-2026 में किया प्रतिभाग देहरादून। कृषि मंत्री…
पेंशन प्रकरणों के त्वरित समाधान के लिए कोषागार में पेंशन सेल का गठन, प्रकरणों के…
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “आंगन का मिलन” बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का…
देहरादून: उत्तराखंड के कई कॉलेजों में आज 29 सितंबर को छात्र संघ चुनाव हुए हैं.…
देहरादून। राजधानी देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र में भाजपा पार्षद के घर चोरी की घटना…
देहरादून। देहरादून में सिनेमा, कला और प्रतिभा का उत्सव एक बार फिर लौटने जा रहा…