Latest posts by Sapna Rani (see all)लक्सर: शादीशुदा महिला को युवक ने पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया। उसके बाद युवक ने ऐसी चाल चली की महिला भी दंग रह गई। शादी का वादा कर युवक ने महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाकर उसका वीडियो भी बना डाला। इतना सबकुछ करने के बाद भी युवक का जब मन नहीं भरा तो युवक ने महिला का पति से तलाक करवा दिया। आरोप है कि युवक अब शादी करने से मना कर रहा है। महिला का आरोप है कि युवक धमकी देने के साथ ही निजी पलों के वीडियो को वायरल करने की धमकी भी दे रहा है। पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।खानपुर के युवक ने एक विवाहिता को प्रेमजाल में फंसा लिया। उसने शादी करने का वादा किया। उसकी बातों में आकर पीड़िता ने पति से तलाक ले लिया। बाद में युवक ने शादी से मना कर दिया। पीड़ित ने गुरुवार को सीओ लक्सर से शिकायत की है। 28 वर्षीय युवती ने सीओ कार्यालय में शिकायती पत्र देकर बताया कि पांच साल पहले उसकी शादी जट बहादरपुर पथरी में हुई थी। उसका एक बेटा भी है। बताया कि खानपुर थाने के प्रहलादपुर गांव में उसके पति की बुआ रहती हैं।पिछले दिनों उन्हें फालिज हुआ, तो वह उनको देखने आई थी। यहां बुआ के बेटे से उसकी जान पहचान हुई। फिर दोनों बात करने लगे। इस बीच युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। वादा किया कि अगर वह अपने पति से तलाक लेगी तो वह उससे शादी कर लेगा। इस दौरान उसने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए और अपने फोन में वीडियो भी बना ली। लगभग पांच महीने पहले युवती ने सहमति से बेटा पति को सौंपकर उससे तलाक ले लिया। इसके बाद युवक से शादी के लिए कहा तो उसने मना कर दिया।साथ ही धमकी दी कि शिकायत करने पर वह उसकी वीडियो वायरल कर देगा। इस पर युवती ने उसके परिजनों से पूरी बात बताई। आरोप है कि उन्होंने युवती को ही धक्के देकर बाहर निकाल दिया। विवाहिता ने थाने में शिकायत की पर कार्रवाई नहीं हुई।उसने सीओ से कार्रवाई की मांग की है। एसओ खानपुर मनोहर सिंह का कहना है कि युवती जो आरोप लगा रही है उनका घटनास्थल सहारनपुर और रुड़की का है। खानपुर से इसका कोई लेनादेना नहीं है।
प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों के लिये जिलावार जारी की धनराशि प्रभावित विद्यालयों में निर्माण कार्य…
Cabinet authorises Dhami to decide time & venue of VS session PIONEER EDGE NEWS SERVICE/…
उत्तराखंड में 315 सड़कों के प्रस्तावों पर हुई चर्चा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 10 Oct: The Asian School, Dehradun, hosted a two-day CBSE…
देहरादून/नई दिल्ली: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 10 Oct: Taking note of the damage caused to farmers’…