Categories: hindiUttarakhand

दिल्ली की लड़की के साथ उत्तराखंड में हैवानियत, रानीखेत कैंट एरिया में रेप कर नकाबपोश फरार – Uttarakhand

Delhi girl brutalised in Uttarakhand, masked man absconded after raping her in Ranikhet Cantt areaइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)रानीखेत: रानीखेत छावनी क्षेत्र में दिल्ली की युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले अपने रिश्तेदार के यहां आई युवती से रविवार रात को नाकाबपोश ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठित कर दी है।पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया कि रविवार रात वह किसी कार्यक्रम के चलते घर से बाहर थे। युवती घर पर अकेली थी। तभी टोपी और नकाब लगाए एक युवक घर में घुसा। उसने युवती को अकेला पाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।युवती कुछ कह पाती आरोपी मौके से फरार हो गया। डरी सहमी युवती ने घटना की सूचना फोन से रिश्तेदारों और परिजनों को दी। सोमवार को युवती कोतवाली पहुंची और पुलिस को जानकारी दी।फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। कोतवाल अशोक धनकड़ ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया है। दुष्कर्म की पुष्टि के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एएसपी हरबंस सिंह के नेतृत्व में टीम ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एसओजी और पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा ने बताया कि रानीखेत में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर फरार आरोपी की गिरफ्तारी को एसआईटी का गठन किया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

41 minutes ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

60 minutes ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

1 hour ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

3 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

3 hours ago