रुद्रपुर में नकाबपोशों ने युवक को मारी गोली, मची अफरा तफरी,

रुद्रपुर में नकाबपोशों ने युवक को मारी गोली, मची अफरा तफरी,
रुद्रपुर में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने आज युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें युवक घायल हो गया। दिनदहाड़े हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया।
घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना का एक CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बाइक सवार नकाबपोश बदमाश साफ देखें जा रहे हैं।
उधम सिंह नगर जनपद में बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि, उन्हें खाकी का कोई डर नहीं है। मामला रुद्रपुर बाजार का है, जहां बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने युवक पर एक के बाद एक फायर झोंक दी। गोली युवक के पैर और कमर पर लगी है।
दिनदहाड़े गोली कांड से मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में युवक को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना का वीडियो पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर गदरपुर निवासी प्रशांत सिंह अपने भाई सत्यम के साथ रुद्रपुर आया हुआ था। वह दोपहर को मुख्य बाजार स्थित किशोरी लाला धीर धर्मशाला के पास पैदल जा रहा था, तभी दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे।
उन्होंने सत्यम पर दो फायर झोंक दी, जिस पर सत्यम लहूलुहान हो कर जमीन पर गिर गया। दिन दहाड़े हुए गोलीकांड से बाजार में भगदड़ मच गई आनन फानन में भाई और राहगीरों ने उसे पास ही निजी अस्पताल पहुंचाया।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। साथ ही जानकारियां जुटाने में डटी हुई है।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

3 minutes ago

रेखा आर्या प्रकरण: एसआईटी को दिए बयान में मंत्री ने बताए साहू के कई ठिकाने, मिल सकते हैं अहम दस्तावेज – myuttarakhandnews.com

  एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी)…

10 minutes ago

देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान

दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…

13 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान: 1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट ₹4 करोड़ से बढ़कर ₹8 करोड़ – myuttarakhandnews.com

शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…

15 minutes ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी – myuttarakhandnews.com

मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26…

21 minutes ago