हल्द्वानी में भीषण अग्निकांड, कई झोपड़ियां खाक…… – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

देहरादून /जनपद नैनीताल के हल्द्वानी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात भीषण अग्निकांड हो गया, जहां बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रेलवे फाटक किनारे बनी झुग्गी रात चली तेज हवाओं के साथ धधक पड़ी। दमकल, पुलिस और स्थानीय लोगों की भारी मशक्कत के बाजवूद आग काबू नहीं हुई। गनीमत रही कि अग्निकांड में किसी की जान नही गई, लेकिन 15 से 20 झोपड़ियो और माल का भारी नुकसान हुआ है।चोरगलिया रोड में रेलवे क्रोसिंग के पास चिराग अली शाह बाबा की दरगाह के पास शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई। इस जमीन पर पहले बुध बाजार लगती थी। जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त काफी तेज हवाएं चल रही थीं। आग ने देखते देखते कई झोपडियों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई और अफरा तफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां पहुंच मौके पर पहुंची।स्थानीय लोगों और सीओ सिटी नितिन लोहनी, कोतवाल उमेश मलिक समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इनकी मदद के बाजवूद आग काबू नही हुई। बताया जा रहा है कि आग से राज मिस्त्री कल्लू के घर में रखी 25 हजार की नगदी, बिस्तर, कपडे व अन्य सारा सामान जलकर राख हो गया। इनके पड़ोसी अनवर, सैलून, मुन्ना, मोबीन की भी झोपड़ी जली है।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

53 minutes ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

2 hours ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

2 hours ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

2 hours ago