गोवा के अरपोरा क्षेत्र में शनिवार देर रात एक रेस्टोरेंट-कम-क्लब में लगी आग ने भयावह रूप ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें कई पर्यटक भी शामिल थे। आग लगने का वास्तविक कारण अब तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन शुरुआती संकेत फायर सेफ्टी मानकों के उल्लंघन की ओर इशारा करते हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने तुरंत उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं।
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि नॉर्थ गोवा में आग की घटना में कई अनमोल जिंदगियों का जाना बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने बताया कि उन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से स्थिति पर बात की है और राज्य सरकार प्रभावित लोगों की हर संभव मदद में जुटी है। प्रधानमंत्री ने इस घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की।
आधी रात को मिली सूचना, बचाव अभियान पूरी रात चला
एएनआई के अनुसार, आग की सूचना आधी रात के आसपास मिली। पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और पूरी रात राहत-बचाव अभियान जारी रहा। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि सुबह तक सभी शवों को बाहर निकाल लिया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा—यह राज्य के लिए बड़ा झटका
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटना को गोवा जैसे पर्यटन-प्रधान राज्य के लिए “बड़ा झटका” बताया। उन्होंने कहा कि जो भी लोग ऐसे प्रतिष्ठानों को अवैध रूप से संचालित करते हैं और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करते, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जांच में आग लगने का कारण सामने लाया जाएगा और दोषियों को कानून के तहत सख्त सजा मिलेगी।
पुलिस ने दी विस्तृत जानकारी
गोवा के डीजीपी आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को रात 12:04 बजे आग की सूचना मिली। तत्काल पुलिस, फायर सर्विस और मेडिकल टीमें रवाना की गईं। आग पर काबू पा लिया गया है और सभी 25 शवों को बाहर निकाल लिया गया है।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, addressing probationers of…
हरिद्वार। वर्ष 2036 में भारत को ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के साथ…
representational image The sale of ‘analog paneer’ in the market has now been banned. A…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A serious allegation…
न्याय पंचायत, विधानसभा एवं संसदीय स्तर पर आयोजित होंगी अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की…
मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…