Categories: hindiUttarakhand

चुनाव पर रोक लगते ही गड़बड़ाया दावेदारों का गणित, हाईकोर्ट के फैसले के बाद दिखे मायूस – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)हाईकोर्ट की ओर से सोमवार को प्रदेश में ग्राम पंचायत चुनाव पर रोक लगाने के आदेश के बाद नैनीताल जिले के दावेदारों को भारी झटका लगा है। सोमवार सुबह चुनाव पर रोक लगने के आदेश के बाद बदलते समीकरणों की संभावना के चलते दावेदारों के चेहरों पर मायूसी देखने को मिली। दावेदार अब चुनाव को लेकर दिनभर अपने चहेते नेताओं और अधिकारियों से अपडेट लेते रहे।बता दें कि राज्य चुनाव आयोग की ओर से प्रदेश में 10 और 15 जुलाई को दो चरणों में मतदान करने के साथ 19 जुलाई को मतगणना कराने की अधिसूचना जारी की थी। आयोग की ओर से अधिसूचना जारी होते हैं नैनीताल जिले में 475 ग्राम पंचायतों, आठ ब्लॉक प्रमुख, 27 जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान चुनाव के लिए 25 से 28 जून तक नामांकन होने थे। इसमें पहले चरण में धारी, रामगढ़, ओखलकांडा, बेतालघाट ब्लॉक में और दूसरे चरण में हल्द्वानी, भीमताल, कोटाबाग, रामनगर में चुनाव होने थे। लेकिन सोमवार को हाईकोर्ट की ओर से चुनाव में रोक लगते ही दावेदारी करने वाले दावेदारों का गणित गड़बड़ा गया।आरक्षण बदला तो बदल जाएगी तस्वीरहाईकोर्ट की ओर से चुनाव में रोक लगने के बाद अब तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। अधिकांश लोगों का कहना है अगर सरकार चुनाव को लेकर नए सिरे से आरक्षण सूची जारी करती है तो चुनाव की स्थिति बदल जाएगी। वर्तमान में चुनाव की तैयारी करने वाले दावेदारों को आरक्षण बदलने पर मुसीबत का सामना कर सकता है। हालांकि अभी इसको लेकर कोई भी अधिकारी स्पष्ट रूप से कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। 

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

37 minutes ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

1 hour ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

2 hours ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

2 hours ago