उत्तराखंडशिक्षा
by cradminMarch 29, 2026March 29, 2026
Share0
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
भक्त राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गौचर चमोली में “प्रतिभा सम्मान समारोह” गणित एवं विज्ञान सेमिनार एवं सत्र 2025- 26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया एवं रिजल्ट वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले हाई स्कूल के 25 एवं इंटर इंटरमीडिएट के 14 छात्र छात्राओं को मिलाकर कुल 39 छात्र-छात्राओं को की माता को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने गणित एवं विज्ञान विषय के विभिन्न प्रकार के मॉडल तैयार कर अपनी बाल प्रतिभा का प्रदर्शन किया ,जिसमें बहुत सारे मॉडल अत्यधिक प्रभावित रहे। इस प्रकार के मॉडल एवं प्रोजेक्ट तैयार करने से बच्चों में बचपन से ही एक नया प्रयोग करने की वैज्ञानिक विचारधारा पैदा होती है ,जो भविष्य में बाल वैज्ञानिक के साथ-साथ वैज्ञानिक बनते हैं। इस अवसर पर विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम भी घोषित किया गया है। विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा सीनियर वर्ग में कक्षा 9th की अंजलि मल्ल ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया तथा जूनियर वर्ग में है अंबिका सती एवं आयुष मल्ल दोनों ने समान अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती पवित्रा बिष्ट महिला मोर्चा अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जनपद चमोली, विद्यालय के अध्यक्ष श्रीमान जगमोहन गुसाईं, विद्यालय के प्रबंधक श्रीमान विपुल रावत, विद्यालय के सह प्रबंधक श्रीमान भगवती प्रसाद खंडूरी, विद्यालय के उपाध्यक्ष नवीन टकली, विद्यालय के शहर संरक्षक अनिल नेगी, जन कल्याण लोक सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार ,वार्ड नंबर 6 के सभासद विनीत रावत, वार्ड नंबर 3 के सभासद वीरेंद्र राणा, पूर्व सभासद ताजबर कनवासी, अर्जुन अवार्ड से सम्मानित सुरेंद्र कनवासी आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन श्री शंकर महावीर एवं श्री सुशील मल्ल ने संयुक्त रूप से किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन सिंह चौधरी ने सभी उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा आप निरंतर इसी प्रकार अपना प्रयास जारी रखें साथ ही अन्य भैया बहनों को भी आने वाले समय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने एवं अधिक मेहनत और लगन से अपनी पढ़ाई जारी रखने का आवाहन किया।
Share0
शिमला बाईपास पर 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, पौंधा में 30-40 बीघा जमीन पर प्लॉटिंग…
The weather in Uttarakhand is undergoing constant changes. Rainfall is expected today in several mountainous…
घरेलू गैस के व्यावसायिक इस्तेमाल पर प्रशासन सख्त, त्योहारों के मद्देनजर जांच अभियान तेज देहरादून: …
खटीमा – सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचकर हेलीपैड लोहियाहेड व…
Gold Price Today: सस्ता हुआ सोना और चांदी, चांदी के लक्ष्मी-गणेश और पूजा सामान की…
Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…