Categories: hindiUttarakhand

बद्रीनाथ हाईवे पर खाई में गिरी मैक्स, रेस्क्यू जारी – myuttarakhandnews.com

ऋषिकेश; उत्तराखण्ड सहित समूचे देश प्रदेश में जहां आज होली का त्यौहार पूरे हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है वहीं इस वक्त की सबसे बड़ी एवं बेहद दुखद खबर ऋषिकेश से सामने आ रही है। जहां ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर अभी-अभी एक भीषण सड़क हादसा घटित हो गया है। बताया गया है कि ऋषिकेश तपोवन के बीच नीर झरना के पास एक मैक्स वाहन संख्या यूके08टीबी2231 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गया।
फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। हादसे से घटनास्थल के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई है। जिससे जाम की स्थिति बनी हुई है। अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 2 लोगों के घायल होने की सूचना है। हालांकि अभी घटनास्थल पर सर्च आपरेशन जारी है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार

नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…

3 hours ago

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…

4 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’

एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…

4 hours ago

Rajiv Gandhi Navodaya Schools to undergo complete transformation

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…

11 hours ago