देहरादून। उत्तर भारत में एक प्रमुख स्वास्थ्य सेवा प्रदाता, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, शुरुआती जांच और रोकथाम को बढ़ावा देकर स्तन कैंसर से निपटने के अपने प्रयासों को आगे बढ़ा रहा है। अक्टूबर को स्तन कैंसर जागरूकता माह के रूप में मनाने के लिए , मैक्स हॉस्पिटल ने आज भारत में महिलाओं में स्तन कैंसर की व्यापकता पर प्रकाश डाला।मीडिया को संबोधित करते हुए, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून के चिकित्सा अनकोलॉजी विभाग के सलाहकार डॉ. रुनु शर्मा और डॉ. अमित सकलानी ने स्तन कैंसर के प्रसार और समय पर पहचान के लिए लोगो को जागरूक रहने के लिए जोर दिया।
“हर आठ महिलाओं में से एक को स्तन कैंसर का खतरा होता है। भारत में भी जीवन शैली, पर्यावरणी कारक, और बढ़ती जीवन काल के परिवर्तन के कारण कैंसर का बोझ बढ़ रहा है। स्तन कैंसर महिलाओं में सबसे आम कैंसर है और इसे स्व-जांच और नियमित जाँच से समय पर पहचाना जा सकता है। हम महिलाओं को 40 साल से अधिक आयु वाली महिलाओं को समय-समय पर जांच करवाने की प्रोत्साहित करते हैं ताकि समय पर निदान और प्रभावी इलाज किया जा सके,” डॉ. रुनू शर्मा और डॉ. अमित सकलानी ने कहा।
प्रेस वार्ता में डॉक्टरों ने रोकथाम योग्य स्तन कैंसर के खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाई, स्तन कैंसर के बारे में मिथकों को दूर किया, जिसमें यह गलत धारणा भी शामिल थी कि केवल वृद्ध महिलाओं को इसका खतरा है, महिलाओं को नियमित जांच और स्वयं-परीक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी में एसोसिएट कंसल्टेंट डॉ. सौरभ तिवारी ने कहा, “भारत में हर साल स्तन कैंसर के लगभग 100,000 नए मामले सामने आते हैं, जिनमें से 60% से अधिक का पता एडवांस स्टेज में चलता है, जो जीवित रहने की दर और उपचार को प्रभावित करता है। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून, व्यापक जांच और उन्नत उपचार करके इसक को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमने हाल के वर्षों में, विशेष रूप से महिलाओं में स्तन कैंसर के मामलों में बहुत वृद्धि देखी है, हमारे 40% मामलों में इस प्रकार का कैंसर के रोगी आते है।”
मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून में विभिन्न क्लीनिकों के साथ एक कैंसर ट्यूमर बोर्ड भी बनाया गया है. जिसमें सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट, मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, पैथोलॉजिस्ट और रेडियोलॉजिस्ट शामिल होते हैं। यह बोर्ड रोगियों को आपस में जुड़े विविध, और निष्पक्ष राय सुनिश्चित करता है। जिससे बेहतर नैदानिक परिणाम और उच्च रोगी संतुष्टि की प्राप्ति होती है। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल स्तन कैंसर का शीघ्र पता लगाने और रोकथाम के लिए प्रतिबद्ध है, साथ ही रोगियों को उनके ठीक होने तक अत्याधुनिक देखभाल और सहायता प्रदान करता है
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…