उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुवानी में आज मंगलवार 15जुलाई 2025 को बहुत बड़ा सड़क हादसा हो गया,जिसमे एक मैक्स जीप सड़क से नदी में गिर गयी,दुर्घटना इतनी बड़ी थी कि 8 लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी ,व 6 गम्भीर रूप से घायल हो गये ।
स्थानीय प्रशासन,एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) और पुलिस टीम मौके पर राहत व बचाव में जुट गये ।
स्थानीय ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन मुवानी से बोकटा की ओर जा रहा था व पुल पार करते समय चालक ने संतुलन खो दिया।वाहन में कुल 14 व्यक्ति सवार थे।
जिसमें मृतकों के नाम इस प्रकार हैं:नरेंद्र सिंह खोलिया पुत्र चंद्र सिंह
कुमारी सिमरन पुत्री कुंदन सिंह
शांति देवी पत्नी केशव राम
दीक्षा पुत्री दुर्योधन सिंह
तनुजा पुत्री चंद्र सिंह
होशियार सिंह पुत्र भीम सिंह
राजेंद्र सिंह पुत्र स्व. किशन सिंह
विनीता पुत्री चंद्र सिंह(सभी निवासी – ग्राम बोक्टा, थल)
घायलों के नाम:वीना पुत्री पूरन सिंह
सुमित पुत्र परविंदर सिंह
दीवान सिंह पुत्र भीम सिंह
श्याम सिंह पुत्र बहादुर सिंह
योगेश पुत्र किशन राम
पूजा मनोला पुत्री कुंदन सिंह(सभी निवासी – ग्राम बोक्टा, थल)
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने इस भीषण दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया व मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की ।मुख्यमंत्री कार्यालय ने घोषणा की है कि मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जबकि घायलों का पूर्ण इलाज सरकार वहन करेगी ।
Post Views: 5
Post navigation
देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र के हरभजवाला स्थित नीलकंठ एनक्लेव में किराये के मकान से संचालित कथित…
देहरादून। उत्तराखंड में डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े सूचीबद्ध न्यूज पोर्टलों के लिए राहत की खबर…
Ramnagar Accident: नैनीताल घूमने निकले बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत, पत्नी की हालत गंभीर | Ramnagar…
दिल्ली से बुलाते थे लड़कियां: देहरादून में देह व्यापार रैकेट का खुलासा, 6 आरोपी सलाखों…
गांधी और शास्त्री के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प, अधिकारियों-कर्मचारियों ने अर्पित किए…
गांधी और शास्त्री के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प सत्य, अहिंसा, सादगी और स्वच्छता…