दुःखद हादसा : पिथौरागढ़ जिले के मुवानी में मैक्स जीप दुर्घनाग्रस्त ,8 लोगो की मौके पर मौत, 3 घायल। – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुवानी में आज मंगलवार 15जुलाई 2025 को बहुत बड़ा सड़क हादसा हो गया,जिसमे एक मैक्स जीप सड़क से नदी में गिर गयी,दुर्घटना इतनी बड़ी थी कि 8 लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी ,व 3 गम्भीर रूप से घायल हो गये ।
घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
स्थानीय प्रशासन,एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) और पुलिस टीम मौके पर राहत व बचाव में जुट गये ।
स्थानीय ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन मुवानी से बोकटा की ओर जा रहा था व पुल पार करते समय चालक ने संतुलन खो दिया।
अब तक मरने वालों की आधिकारिक पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है,पुलिस प्रशासन के अनुसार, शवों की पहचान कर परिजनों को सूचना दी जा रही है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल है ।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने इस भीषण दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया व मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की ।मुख्यमंत्री कार्यालय ने घोषणा की है कि मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जबकि घायलों का पूर्ण इलाज सरकार वहन करेगी ।

Post Views: 4

Post navigation

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks