उत्तराखंडयात्रा
Share0
Advertisement
“स्वच्छता ही सेवा’” की भावना से जन- जागरूकता का उठाया बीड़ा
देहरादून, माया देवी विश्वविद्यालय ने अपने स्वच्छता – सत्याग्रह के प्रण की नींव रखते हुए एक विशाल रैली निकाली।देहरादून के रेसकोर्स से प्रातः काल 7:30 बजे शुरू हुई यह रैली बहुत भारी संख्या में लोगों को अपने साथ जोड़ते हुए पवेलियन ग्राउंड पहुँची। इस मौके पर श्री मनोहर लाल जुयाल प्रेसिडेंट श्री गुरु बच्चन सिंह रैना तृप्ति जुयाल सेमवाल, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आशीष सेमवाल ने स्वच्छता सत्याग्रह रैली को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।रैली रेस कोर्स गुरुद्वारे से होती हुई बुद्ध चौक, पंचायती मंदिर चौक, घंटा घर, गांधी पार्क से होकर पवेलियन ग्राउंड पहुंची । रैली की सबसे अच्छी बात यह रही कि इसमें हर सम्प्रदाय के लोगों के साथ – साथ छात्र – छात्राओं, शिक्षकों, स्वंय – सेवी संगठनों, साहित्य एवं कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों, स्थानीय जन प्रतिनिधियों व एल जी बी टी समुदाय के सदस्यों ने भी भारी संख्या में एकत्र होकर इस मुहिम को सफल बनाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया।समापन सभा को संबोधित करते हुए माया देवी विश्वविद्यालय की उपाध्यक्ष डॉ. तृप्ति जुयाल सेमवाल ने अपने अभिभाषण में सबको धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा कि इस अभियान को इसके गन्तव्य तक ले जाने के लिए हम सबको एकजुट होकर निरंतर इसके उद्देश्यों को फलिभूत करने के लिए बुनियादी तौर पर काम करना होगा। माया देवी विश्वविद्यालय के इस अभियान के लक्ष्यों पर बात करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आशीष सेमवाल ने बताया कि इस अभियान को चलाने के पीछे अनगिनत लक्ष्य हैं जिनमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में सहयोग देना,स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में देहरादून को नंबर 1 बनाना, स्वच्छता संदेश देने के लिए देहरादून के सभी 100 वार्डों को जागरूक करना, घर से कूड़ा-घर तक गीला कूड़ा और सूखा कूड़ा अलग- अलग रखना, जिसे अंत में रिसायकल किया जा सके, विशेष रूप से हैं। रैली में बंसी फाउंडेशन और उनकी पूरी टीम, गढ़वाली लोकगायक सूरज सिंह रावत, जनकवि और धाद् नाट्य संस्था के सदस्य लोकेश नवानी और उनके साथियों ने माया देवी विश्वविद्यालय के छात्र- छात्राओं के साथ मिलकर जोश और उत्साह से भरे व जन- चेतना को जगाने वाले गीत गाए। रैली में देवभूमि की आवाज़ चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी अनुभव अग्रवाल और मारकेटिंग हैड मोहित चावला, एलजीबीटी समुदाय की प्रतिनिधि और समाज सेविका अदिति सिंह और उनकी पूरी टीम , गंगा रक्षा वाहिनी के संस्थापक अजय शर्मा, उनके सदस्य साथी गौरव और उनकी पूरी टीम, स्वंय -सेवी संगठन तेजस्विनी और बेगइट कन्सल्टिंग ग्रुप की निदेशक प्रिया गुलाटी और उनके सभी साथी, दिल्ली हाई कोर्ट के वकील हरीश के. मम्गईं लगातार मौजूद रहे और आम जनता से स्वच्छता के प्रति और देश के प्रति एक ज़िम्मेदार नागरिक बनने की अपील की। विश्वविद्यालय के छात्र- छात्राओं शिक्षकों और समस्त प्रशासनिक कर्मचारियों ने भी रैली में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और “ना हम गंदगी करेंगे और ना गंदगी करने देंगे” जैसे नारों से जनता को जागरूक करने का पूरा प्रयास किया।तदुपरांत एक पत्रकार वार्ता का आयोजन भी प्रेस क्लब में किया गया जिसे संबोधित करते हुए तृप्ति जुयाल सेमवाल ने आगे के 15 दिन होने वाले जन जागरूकता अभियान के बारे में जानकारी दी।उन्होंने बताया कि अगले 15 दिन देहरादून के वार्डों में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें गीला कूड़ा सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्र करने को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा साथ ही उनको पंपलेट आदि के माध्यम से भी जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कल से यह अभियान पटेल नगर में चलेगा जिसमें पटेल नगर गुरुद्वारा समिति की ओर से भी सहयोग किया जा रहा है |
Share0
डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…