Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड उपचुनाव में प्रचार करेंगी मायावती, भतीजे आकाश आनंद को भी बनाया स्टार प्रचारक – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादूनः बसपा ने आगामी उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने 13 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। मंगलौर सीट पर हो रहे उपचुनाव में बसपा प्रमुख मायावती और उनके भतीजे आकाश आनंद चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे। इनके अलावा पार्टी के अन्य नेता भी चुनाव प्रचार करेंगे।10 जुलाई को मंगलौर सीट पर होगा चुनावमिली जानकारी के अनुसार, मंगलौर विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को मतदान होगा। इस सीट से बसपा के टिकट पर सरवत करीम अंसारी विधायक चुने गए थे। अंसारी के निधन से यह सीट खाली हुई है। बसपा यहां पर काफी मजबूत मानी जाती है। पार्टी को लगता है कि अगर मेहनत की जाए तो दोबारा से यह सीट जीती जा सकती है।बसपा के स्टार प्रचारकों की लिस्टमायावतीआकाश आनंदराम जी गौतमसुरेश आर्यचौ. शीशपाल सिंहसूरजमलमो० शहजादबी. आर. धौनीप्रदीप चौधरीडा० नाथीरामनन्द गोपालविनोद कुमार गौतमहरीश चन्द्र सिनोलीउपचुनाव बहुत कम लड़ती है बसपाबसपा आमतौर पर उपचुनाव बहुत कम लड़ती है। जहां बसपा लड़ती है वहां मायावती खुद प्रचार करने नहीं जाती। संभवतः यह पहला मौका होगा जब वह किसी उपचुनाव में प्रचार करेंगी। अभी हाल में ही हुए लोकसभा चुनाव में बसपा को एक भी सीट नहीं मिली थी।बीजेपी यहां से कभी नहीं जीतीबता दें कि मंगलौर सीट को बीजेपी कभी जीत नहीं पाई है। यहां से बसपा और कांग्रेस अक्सर जीतते आए हैं। विधानसभा चुनाव में यहां से बसपा जीती थी। यहां पर 45 प्रतिशत मुस्लिम, 55 प्रतिशत हिंदू हैं। हिंदुओं में करीब 18 प्रतिशत दलित मतदाता हैं। दलित और मुस्लिम मतदाताओं का बसपा को यहां पर समर्थन मिलता रहाा है।मायावती ने आकाश आनंद को जिम्मेदारियों से मुक्त किया थाबता दें कि बसपा को लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली है। चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को अपने ‘उत्तराधिकारी’ और पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक (नेशनल कोऑर्डिनेटर) की जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया था। बसपा प्रमुख ने पिछले वर्ष दिसंबर माह में आकाश आनन्‍द को अपना ‘उत्तराधिकारी’ घोषित किया था और उन्हें हटाने का यह आश्चर्यजनक फैसला उस वक्त आया जब देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान संपन्न हो गया था।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

1 minute ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

22 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

43 minutes ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

1 hour ago