Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड अलकनंदा नदी हादसे में मयूरी का शव मिला: अब तक 7 की मौत, 5 अब भी लापता – Uttarakhand

Mayuri’s body found in Uttarakhand Alaknanda river accident: 7 dead so far, 5 still missingइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)उदयपुर: रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) में अलकनंदा नदी में बस गिरने वाले हादसे में सूरत रहने वाली उदयपुर की मयूरी सोनी का शव भी आज मिल गया। इससे पहले मयूरी के पिता का शव मिला था और उसकी बहन मौली अब भी लापता है। इस हादसे में ये सातवीं मौत है। हादसे के बाद से पांच जनरुद्रप्रयाग जिले के घोलतीर क्षेत्र में बुधवार को गुमशुदा लोगों की खोज के दौरान सूरत रहने वाली उदयपुर के गोगुंदा मूल की मयूरी सोनी (24) का शव श्रीनगर डैम क्षेत्र, कीर्तिनगर (जनपद टिहरी गढ़वाल) में बरामद हुआ। शव की शिनाख्त परिजनों द्वारा की गई। मृतक ललित सोनी की छोटी बेटी और मयुरी की बहन मोली सोनी का शव अभी तक नहीं मिला है। पिता ललित सोनी का शव रविवार शाम को मिला था और यहां उनका अंतिम संस्कार गोगुंदा में ही किया गया।मयुरी सोनीइन सात की मौत हो चुकी हादसे में अब तक सात जनों की मौत हो चुकी है। इसमें एक्सीडेंट में उदयपुर के संजय सोनी, उनकी पत्नी चेतना सोनी, मध्य प्रदेश के राजगढ़ निवासी विशाल सोनी (42), गौरी सोनी, (41) और सूरत निवासी ड्रिमी (17) की मौत हुई। इसके अलावा सूरत रहने वाले उदयपुर के गोगुंदा निवासी ललित सोनी और उनकी बेटी मयुरी सोनी की भी मौत हुई है। हादसे में सिरोही के सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में सीनियर मैनेजर भी घायल हुई।ट्रक की टक्कर से बस नदी में गिर गई थी दरअसल, 26 जून को राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के 20 लोग उत्तराखंड के चार धाम की यात्रा पर गए थे। केदारनाथ से बद्रीनाथ के रास्ते में उनकी बस को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। बस अलकनंदा नदी में गिर गई।बस सवार ये 5 अब भी लापतारवि भावसार, उदयपुर टूर ऑपरेटरसुशीला सोनी, उदयपुरमौली सोनी, सूरत, मूल उदयपुर कीचेष्ठा, गुजरातकट्टा रंजना अशोक, मीरा रोड, महाराष्ट्र

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

2 hours ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

2 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

7 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

7 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

7 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

9 hours ago