सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर शिकंजा कसेगा एमडीडीए,-प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने बैठक लेकर छह सदस्यीय टीम का किया गठन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर शिकंजा कसेगा एमडीडीए,-प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने बैठक लेकर छह सदस्यीय टीम का किया गठन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर शिकंजा कसेगा एमडीडीए,-प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने बैठक लेकर छह सदस्यीय टीम का किया गठन
*सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर शिकंजा कसेगा एमडीडीए*
*-प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने बैठक लेकर छह सदस्यीय टीम का किया गठन*
*-सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर भ्रामक जानकारी देने वालों को ट्रैक करेगी यह टीम*
*अपने फेसबुक से लेकर दूसरे सोशल मीडिया पेज पर भी रोजाना की जानकारी की जाएगी अपलोड*
सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स यथा फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, यूट्यूब आदि पर प्लाटिंग, ले-आउट पास कराने, फ्लैट बिक्री को लेकर तमाम तरह की भ्रामक जानकारियां फैलाने वालों पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। इस मामले में शुक्रवार को प्राधिकरण उपाध्यक्ष महोदय ने महत्वपूर्ण बैठक लेकर एक छह सदस्यीय टीम गठित कर दी है जो इस तरह के लोगों को न केवल ट्रैक करेगी बल्कि प्राधिकरण के अधिकृत विभिन्न पेजेज से सही जानकारी जनता तक पहुँचाने का कार्य करेगी।
दरअसल सोशल मीडिया के इस युग में बड़ी संख्या में लोग फेसबुक, इंस्टा जैसे तमाम माध्यमों पर उपस्थित हैं। इसी का फायदा कुछ गलत तरह के लोग हर वक्त उठाने की जुगत में रहते हैं। इनके द्वारा तमाम तरह के लुभावने विज्ञापन या जानकारियां सोशल मीडिया पर दी जाती है जिससे कई बार आकर्षित होकर लोग ठगी आदि घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।
अब इसी समस्या को दृष्टिगत रखते हुए प्राधिकरण ने ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष महोदय श्री वंशीधर तिवारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी देने वालों पर नकेल कसने के लिए प्राधिकरण की एक छह सदस्य टीम बनाई गई है जिसमें सहायक अभियंता श्री सुधीर कुमार गुप्ता, अनुसचिव श्रीमती एकता अरोड़ा, अवर अभियंता प्रवेश नौटियाल व नैंसी शर्मा के अलावा सहायक लिपिक कलम सिंह बिष्ट एवं प्रोग्रामर नीरज सेमवाल को शामिल किया गया है। श्री तिवारी ने बताया कि उक्त टीम के द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भ्रामक जानकारी देने वालों को ट्रैक करना होगा और इसकी साप्ताहिक रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध करानी होगी। साथ ही टीम को यह भी दायित्व दिया गया है कि प्राधिकरण द्वारा जो भी ध्वस्तीकरण, सीलिंग आदि की कार्यवाही की जाती है उसकी जानकारी भी प्राधिकरण की वेबसाइट व विभिन्न पेजेज पर नियमित रूप से पोस्ट करनी होंगी।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

3 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

3 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

3 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

4 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

4 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

4 hours ago