एमडीडीए ने वायरल वीडियो को बताया भ्रामक, दिलाराम चौक का गज़ीबो नहीं तोड़ा जा रहा

भ्रामक वीडियो पर एमडीडीए का खंडन, दिलाराम चौक पर बना गज़ीबो हटाया नहीं, स्मार्ट सिटी सौंदर्यीकरण कार्य के चलते किया जा रहा है स्थानांतरित
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया पर एक भ्रामक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह दिखाया गया है कि एमडीडीए द्वारा दिलाराम चौक पर बनाए गए गज़ीबो को तोड़ा जा रहा है। वीडियो में यह दुष्प्रचार भी किया जा रहा है कि सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है और हाल ही में निर्मित गज़ीबो को बिना कारण ध्वस्त किया जा रहा है। वीडियो पूर्णतः भ्रामक, तथ्यहीन और जनमानस में भ्रम फैलाने वाला है। वास्तविक स्थिति इसके पूर्णतः विपरीत है। दिलाराम चौक क्षेत्र में स्मार्ट सिटी परियोजना द्वारा व्यापक स्तर पर चौक सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास कार्य किया जा रहा है। इसी कारण, एमडीडीए ने वहां स्थापित गज़ीबो को हटाने का निर्णय नहीं लिया है, बल्कि इसे नियमानुसार स्थानांतरित किया जा रहा है।
स्मार्ट सिटी के कार्यों से प्रभावित होने के कारण गज़ीबो को सुरक्षित रूप से हटाकर राजपुर पार्क में स्थापित किया जाएगा। यहां इसे आम जनमानस के बैठने, विश्राम और सेल्फी पॉइंट के रूप में और अधिक उपयोगी बनाया जाएगा। प्राधिकरण स्पष्ट करता है कि सरकारी धन का न तो दुरुपयोग हुआ है और न ही किसी प्रकार की तोड़फोड़ की जा रही है। यह सिर्फ स्थानांतरण की प्रक्रिया है, जो भविष्य के विकसित शहरी स्वरूप के अनुरूप है। प्राधिकरण आम जनता से अपील करता है कि भ्रामक वीडियो और अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी जानकारी की पुष्टि आधिकारिक स्रोतों से ही करें।
उपाध्यक्ष, एमडीडीए बंशीधर तिवारी का बयानसोशल मीडिया पर चल रहा वीडियो पूरी तरह भ्रामक है। एमडीडीए की किसी भी संपत्ति को नष्ट नहीं किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी द्वारा किए जा रहे चौक सौंदर्यीकरण कार्यों के कारण गज़ीबो को केवल स्थानांतरित किया जा रहा है। यह गज़ीबो राजपुर पार्क में लोगों के बैठने और सेल्फी प्वाइंट के रूप में और अधिक उपयोगी होगा। हमारा उद्देश्य हर विकास कार्य में पारदर्शिता, जनसुविधा और बेहतर शहरी स्वरूप प्रदान करना है।
सचिव, एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया का बयानवीडियो में किए गए दावे पूरी तरह निराधार हैं। गज़ीबो को सुरक्षित हटाकर राजपुर पार्क में स्थानांतरित किया जा रहा है, जहां इसे सार्वजनिक उपयोग में और बेहतर रूप में लगाया जाएगा। स्मार्ट सिटी परियोजना के चलते चौक क्षेत्र का पुनर्विकास होना प्रस्तावित है, इसलिए संरचना का स्थानांतरण आवश्यक है। प्राधिकरण जनहित और बेहतर शहरी प्रबंधन के प्रति प्रतिबद्ध है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

बागेश्वर में 12वीं की छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, किराए के कमरे में मिला शव

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की मौत…

1 hour ago

सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री खण्डूड़ी का जीवन सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल- मुख्यमंत्री देश की…

2 hours ago

बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गई, जिससे एक…

2 hours ago

देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति

देहरादून। राजधानी देहरादून में पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों…

2 hours ago

कैंची धाम में वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भीड़, नैनीताल पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी। वीकेंड पर कैंची धाम में दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही…

5 hours ago

CM धामी ने दलेर मेहंदी को किया फोन, सुबोध उनियाल विवाद पर कही ये बात – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी को फोन किया।…

6 hours ago