अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का शिकंजा, देहरादून-ऋषिकेश में दो निर्माण सील –

 
बिना स्वीकृत मानचित्र निर्माण करने वालों को चेतावनी, नियमों के उल्लंघन पर आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के विरुद्ध अभियान को और तेज करते हुए सोमवार को देहरादून एवं ऋषिकेश में दो अवैध निर्माणों को सील कर दिया। बिना स्वीकृत मानचित्र और आवश्यक अनुमति के किए जा रहे निर्माण कार्यों पर कार्रवाई करते हुए प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध आगे भी कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
एमडीडीए की प्रवर्तन टीम ने सबसे पहले लेखक गांव-थानों मार्ग, देहरादून में नरेश शर्मा द्वारा किए जा रहे अवैध व्यावसायिक निर्माण का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि निर्माण कार्य प्राधिकरण से आवश्यक स्वीकृति प्राप्त किए बिना किया जा रहा था। इसके बाद टीम ने नियमानुसार उक्त निर्माण को सील कर दिया। इसके उपरांत भरत विहार, ऋषिकेश में भी बिना स्वीकृति के किए जा रहे निर्माण पर कार्रवाई करते हुए उसे सील किया गया।
प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि अवैध निर्माण मास्टर प्लान, भवन उपविधियों एवं शहरी विकास मानकों का उल्लंघन करते हैं। ऐसे निर्माण भविष्य में यातायात व्यवस्था, सार्वजनिक सुरक्षा, जल निकासी तथा अन्य शहरी सुविधाओं पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए एमडीडीए की प्रवर्तन टीम नियमित निरीक्षण कर अवैध निर्माणों की पहचान कर रही है और उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, अवर अभियंता विक्रम सिंह, जयदीप, मनीष नौटियाल (सुपरवाइजर) सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण एवं विधिसम्मत तरीके से संपन्न कराई गई।
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा। बिना स्वीकृत मानचित्र अथवा आवश्यक अनुमति के किसी भी प्रकार का निर्माण किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि भवन निर्माण प्रारंभ करने से पहले सभी आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त करें, जिससे अनावश्यक कानूनी कार्रवाई और आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।
एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि प्रवर्तन टीम नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण कर रही है। जहां भी भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, वहां सीलिंग सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई तत्काल अमल में लाई जाएगी। उन्होंने नागरिकों से भवन निर्माण संबंधी सभी नियमों का पालन करने की अपील की।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

थराली फायर सर्विस की तत्परता से टली बड़ी अग्नि दुर्घटना, दो लोग बचाए गए –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )ग्राम सैरा विजयपुर थाना थराली क्षेत्र में रात्रि को एक दुकान…

1 hour ago

नारायणबगड़ के सनेड़ में करंट लगने से 28 वर्षीय युवती की मौत, गांव में पसरा मातम –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )नारायणबगड़ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सनेड़ में बिजली का करंट लगने…

1 hour ago

विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम से सटी पहाड़ियों में आग लगने से वन विभाग में हड़कंप –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम से सटी एक पहाड़ी…

1 hour ago

दीपावली पर आरएसएस कार्यालय पहुंचे सीएम धामी, स्वयंसेवकों से की भेंट –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली के पावन अवसर पर देहरादून के तिलक रोड स्थित…

18 hours ago

फर्जी हस्ताक्षर कर चार कंपनियों से महिला को निदेशक पद से हटाने का आरोप, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार –

देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए एक महिला को चार कंपनियों के निदेशक…

22 hours ago

दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज पर दून में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, कई स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था –

देहरादून। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के त्योहारों के मद्देनजर देहरादून शहर में यातायात व्यवस्था…

1 day ago