ऋषिकेश में एमडीडीए का एक्शन: पशुलोक में बहुमंजिला इमारत सील, खेरिकला और रायवाला की अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर – पर्वतजन

ऋषिकेश क्षेत्र में अनियमित निर्माण गतिविधियों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सख्त रुख अपनाते हुए सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। यह अभियान प्राधिकरण क्षेत्र में व्यवस्थित शहरी विकास को सुनिश्चित करने और नियमों के उल्लंघन पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
 
एमडीडीए की टीम ने गली नंबर 10, निर्मल बाग, ब्लॉक-बी, पशुलोक, ऋषिकेश (देहरादून) में श्रवि द्वारा कराए जा रहे बहुमंजिला निर्माण को सील कर दिया। जांच में पाया गया कि भवन का निर्माण स्वीकृत नक्शे के बिना किया जा रहा था, जो प्राधिकरण की निर्धारित निर्माण प्रक्रिया के विपरीत है। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, अवर अभियंता पूनम सकलानी, अमित भारद्वाज, सुपरवाइजर तथा पुलिस बल मौजूद रहे।

 
इसी क्रम में खेरिकला स्यामपुर, ऋषिकेश में सुनील रावत द्वारा लगभग 05 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। टीम ने मौके पर बनाई गई अनधिकृत सड़कों और भू-खंडों के चिह्नीकरण को हटाकर पूरी प्लाटिंग को निरस्त कर दिया।
 
रायवाला क्षेत्र में भी संदीप रावत द्वारा लगभग 06 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध प्राधिकरण ने कार्रवाई की। अधिकारियों ने स्थल पर पहुंचकर अवैध रूप से तैयार की जा रही कॉलोनी संरचना को तोड़ा और संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में ऐसी गतिविधियों से बचने की सख्त चेतावनी दी।
 
एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट किया कि प्राधिकरण सीमा के भीतर बिना अनुमति के निर्माण या प्लाटिंग को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के संतुलित और नियोजित विस्तार के लिए निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य है। साथ ही नागरिकों से अपील की कि किसी भी संपत्ति में निवेश से पहले प्राधिकरण से विधिवत जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
 
प्राधिकरण के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि अवैध निर्माण और अनधिकृत भू-विकास के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नियमित निरीक्षण के माध्यम से नियमों के उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ विधिक प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी।
 
एमडीडीए की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप की स्थिति है। प्राधिकरण ने संकेत दिया है कि भविष्य में भी बिना पूर्व सूचना के सख्त कदम उठाए जाएंगे, ताकि ऋषिकेश सहित पूरे क्षेत्र में सुव्यवस्थित और सुरक्षित शहरी ढांचा विकसित किया जा सके।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी

वर्तमान तक 546 बैलेट यूनिट, 635 कंट्रोल यूनिट और 559 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न पौड़ी-…

4 hours ago

हिंदुस्तान जिंक की सखी माइक्रोएंटरप्राइज से महिलाओं की आय में 43 प्रतिशत की वृद्धि –

 पंतनगर, । कुछ वर्षो पहले तक मंजू देवी का जीवन अनिश्चितताओं से भरा था। वर्ष…

6 hours ago

भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक…

7 hours ago

उमेश कुमार के इस्तीफे के ऐलान से प्रदेश की सियासत गरमाई –

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड की राजनीति में खानपुर विधायक उमेश कुमार के एक ऐलान ने नई हलचल…

7 hours ago

यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह का समापन, 5,129 विद्यार्थियों को मिली डिग्री –

 126 मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित, 15 गोल्ड और 82…

7 hours ago