एमडीडीए का बड़ा एक्शन, ऋषिकेश-कुंआवाला में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

20 बिघा से अधिक प्लॉटिंग ध्वस्त, कई बहुमंजिला इमारतें सील
कुंआवाला-हरिद्वार रोड से लेकर ऋषिकेश तक चला अभियान, प्रवर्तन टीम और पुलिस बल के साथ सख्त कार्रवाई
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए देहरादून और ऋषिकेश क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने कुंआवाला हरिद्वार रोड और रायपुर रोड समेत कई स्थानों पर 20 बिघा से अधिक क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया, जबकि कई बहुमंजिला इमारतों और व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है। प्राधिकरण की कार्रवाई के तहत किद्दूवाला-तुन्नुवाला क्षेत्र में करीब 7-8 बिघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाया गया। वहीं कुंआवाला हरिद्वार रोड के पास लगभग 12 बिघा में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को भी ध्वस्त कर दिया गया। मौके पर सहायक अभियंता प्रमोद मेहरा और अवर अभियंता मनीष मेहर सहित टीम मौजूद रही।
ऋषिकेश में बहुमंजिला इमारतों पर सीलिंग का शिकंजाऋषिकेश क्षेत्र में भी एमडीडीए ने सख्ती दिखाते हुए आमबाग, निर्मल बाग और गंगा विहार कॉलोनी सहित विभिन्न इलाकों में अवैध बहुमंजिला निर्माणों पर सीलिंग की कार्रवाई की। आमबाग गली नंबर 1 में दो निर्माण, निर्मल बाग ब्लॉक बी और सी में कई इमारतें, तथा गंगा विहार कॉलोनी में व्यावसायिक निर्माण को सील किया गया। इसके अलावा मनसा देवी क्षेत्र में भी अवैध व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सील किया गया। एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण या प्लॉटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्राधिकरण ने आम जनता से भी अपील की है कि बिना स्वीकृति के निर्माण कार्य न करें और नियमों का पालन करें।
1. संजीव शर्मा, नवीन डोबरीयाल और संजय उपाध्यय द्वारा किद्दूवाला तुन्नुवाला रायपूर रोड में लगभग 7 से 08 बिघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर कार्यवाही करते हुये ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
2. रौबिन चौहान और प्रतीक जुयाल द्वारा निकट पम्किन रेस्टोरेन्ट कंुआवाला हरिद्वार रोड देहरादून में लगभग 12 बिघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर कार्यवाही करते हुये ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। उक्त कार्यवाही में सहायक अभि0 प्रमोद मेहरा, अवर अभि0 मनीष मेहर सुपरवाईजर मौके पर मौजूद रहे।
3. जय राम सेमवाल द्वारा आमबाग गली न0 01 ऋषिकेश में किये गये अवैध बहुमंजिले निर्माण पर कार्यवाही करते हुये सीलिंग की कार्यवाही की गयी ।
4. लक्ष्मी भट्ट द्वारा आमबाग गलि न0 01 ऋषिकेश में किये गये अवैध बहुमंजिले निर्माण पर कार्यवाही करते हुये सीलिंग की कार्यवाही की गयी।
5. कृष्णा द्वारा गली न0 07 निर्मल बाग ब्लॉक बी ऋषिकेश में किये गये अवैध बहुमंजिले निर्माण पर कार्यवाही करते हुये सीलिंग की कार्यवाही की गयी।
6. भानू रावत गली न0 07 निर्मल बाग ब्लॉक सी ऋषिकेश में किये गये अवैध बहुमंजिले निर्माण पर कार्यवाही करते हुये सींलिंग की कार्यवाही की गयी।
7. मीनीष अग्रवाल द्वारा गली न0 11 निर्मल बाग ब्लॉक सी में किये गये अवैध बहुमंजिले निर्माण पर कार्यवाही करते हुये सीलिंग की कार्यवाही की गयी ।
8. संजय चौधरी द्वारा आस्था पथ गंगा विहार कॉलोनी ऋषिकेश में किये जा रहे व्यवसायिक निर्माण पर कार्यवाही करते हुये सीलिंग की कार्यवाही की गयी।
9. नरेन्द्र , द्वारा मनषा देवी ऋषिकेश में के किये जा रहे अवैध बहुमंजिले व्यवसायिक निर्माण पर कार्यवाही करते हुये सीलिंग की कार्यवाही की गयी।
10. जय प्रकाश भद्री द्वारा मनषा देवी ऋषिकेश में किये जा रहे अवैध बहुमंजिले व्यवसायिक निर्माण पर कार्यवाही करते हुये निर्माण पर सीलिंग की कार्यवाही की गयी। उक्त कार्यवाही में पाधिकरण सहायक अभि0 अभिषेक भाद्वाज,सुरजीत रावत, विजय रावत व प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
प्लॉट या भवन को खरीदने से पहले उसकी वैधता अवश्य जांच लें- बंशीधर तिवारीएमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों और निगरानी के आधार पर यह विशेष अभियान चलाया गया है। तिवारी ने कहा कि अवैध रूप से जमीन की खरीद-फरोख्त और बिना नक्शा पास कराए निर्माण करना कानूनन अपराध है और इसमें लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी प्लॉट या भवन को खरीदने से पहले उसकी वैधता अवश्य जांच लें, ताकि भविष्य में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
नियमों के विपरीत निर्माण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा- मोहन सिंह बर्नियाएमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है और जहां भी अवैध निर्माण की सूचना मिलती है, तत्काल कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि नियमों के विपरीत निर्माण करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। बर्निया ने बताया कि आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियानों को और तेज किया जाएगा, ताकि नियोजित विकास सुनिश्चित हो सके।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी

मसूरी में बारिश से बढ़ी ठंड देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट…

2 hours ago

Fresh snowfall in Kedarnath | Uttarakhand News Network

On Thursday morning, snowfall at Kedarnath Dham blanketed the sacred abode of Baba Kedar in…

4 hours ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील

बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

4 hours ago

जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण

पौड़ी- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही…

11 hours ago

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य के…

12 hours ago