मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अनधिकृत प्लाटिंग के खिलाफ अपनी सख्त नीति पर अमल करते हुए सेलाकुई क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल के सहयोग से अवैध गतिविधियों को ध्वस्त कर लगभग 10 बीघा भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया।
यह कार्रवाई जीडी गोयंका स्कूल बस स्टॉप के पास सेलाकुई इलाके में की गई, जहां जांच के दौरान सामने आया कि वीरू भंडारी सहित कुछ अन्य लोगों द्वारा बिना नक्शा स्वीकृति और प्राधिकरण की अनुमति के प्लाट काटे जा रहे थे। इस अनियमित विकास को लेकर शिकायत प्राप्त होने के बाद एमडीडीए ने पहले संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया, लेकिन तय मानकों का पालन नहीं किए जाने पर मौके पर सख्त कदम उठाया गया।
अभियान के दौरान सहायक अभियंता शशांक सक्सेना, अवर अभियंता सिद्धार्थ सेमवाल और मनीष नौटियाल की मौजूदगी में टीम ने अवैध रूप से बनाए गए आंतरिक मार्गों, सीमांकन कार्य और अन्य निर्माण ढांचों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट किया कि प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध विकास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिना स्वीकृत मानचित्र के प्लाटिंग या निर्माण पूरी तरह गैरकानूनी है और नियमों के उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि एमडीडीए लगातार क्षेत्र की निगरानी कर रहा है और जहां भी अवैध प्लाटिंग या निर्माण की सूचना मिल रही है, वहां बिना देरी के कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि भूमि खरीदने या निर्माण कार्य शुरू करने से पहले प्राधिकरण से सभी आवश्यक अनुमतियां अवश्य प्राप्त करें।
हल्द्वानी। वीकेंड पर कैंची धाम में दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही…
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी को फोन किया।…
पिथौड़ागढ़; उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आज (25 अक्टूबर) भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल…
By Arun Pratap Singh my uttarakhand news Bureau Dehradun, 24 Oct: Political tensions appeared to…
my uttarakhand news Bureau DEHRADUN, 24 Oct: At the Education World Awards (India School Rankings…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 24 Oct: Senior BJP leader and Vikasnagar MLA, Munna Singh…