मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर लगातार कार्रवाई, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले– नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) लगातार अवैध प्लॉटिंग और नियम विरुद्ध निर्माण के खिलाफ सख़्त अभियान चला रहा है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्रदेश में नियोजित और सुव्यवस्थित विकास सुनिश्चित करने के लिए अवैध व्यवसायिक और आवासीय निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सहस्त्रधारा रोड, एकता विहार और वन विहार में कार्रवाईप्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत सहस्त्रधारा रोड, एकता विहार कैलाशपुर, वन विहार आदि विभिन्न स्थानों पर किए जा रहे अवैध व्यवसायिक/आवासीय भवनों पर सीलिंग की कार्यवाही की गई। टमित पाल द्वारा सौन्धोवाली मानसिंह निकट एमडीडीए आमवाला तरला आवासीय योजना सहस्त्रधारा रोड में पृथक–पृथक 3 आवासीय भवन स्वीकृत कराए गए थे, जिन्हें जोड़कर अवैध निर्माण किया जा रहा था। संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेशों पर इन भवनों को सील किया गया। संजीव द्वारा ओर्चिड पार्क कॉलोनी, हैलीपैड रोड देहरादून में बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।
महमूद हसन द्वारा गंगोत्री विहार वेस्ट कैनाल रोड (इलेक्ट्रिक टावर के सामने) में अवैध रूप से निर्मित दो दुकानों को संयुक्त सचिव के आदेशों पर सील किया गया। मो. इंतज़ार द्वारा एकता विहार कैलाशपुर रोड देहरादून में किए जा रहे अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। स्मीर हुसैल द्वारा वन विहार नियर सपना हॉस्टल देहरादून में बिना मानचित्र स्वीकृति के किए जा रहे अवैध निर्माण को भी सील किया गया। इन कार्रवाइयों में सहायक अभियंता शैलेन्द्र सिंह रावत व उनकी टीम, सहायक अभियंता विजय सिंह रावत, अवर अभियंता जितेंद्र सिंह और सुपरवाइजर मौके पर मौजूद रहे।
नियम विरुद्ध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं – बंशीधर तिवारीउपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा, “मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि प्रदेश में नियोजनहीन और अवैध निर्माण को रोकने के लिए सख़्त कार्रवाई की जाए। एमडीडीए की टीमें निरंतर फ़ील्ड में काम कर रही हैं। नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे निर्माण को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।”
देहरादून। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत…
देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…
देहरादून , ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…
देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…
मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…