राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को मिल सकती है राहत, नौकरी प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर संभव – myuttarakhandnews.com

देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले उत्तराखंड के 243 खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी देने का प्रस्ताव 25 फरवरी को होने वाली कैबिनेट बैठक में लाया जा सकता है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव को कैबिनेट में रखने का आश्वासन दिया है।
शानदार रहा था उत्तराखंड का प्रदर्शन
पिछले वर्ष आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में मेजबान उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। राज्य के खिलाड़ियों ने 24 स्वर्ण, 35 रजत और 44 कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में सातवां स्थान हासिल किया था।
नई खेल नीति में है प्रावधान
राज्य सरकार की नई खेल नीति में राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न नौकरी देने का प्रावधान किया गया है। इसके तहत 243 खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में अवसर मिलना है।
हालांकि राष्ट्रीय खेलों को एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी खिलाड़ियों को अब तक नौकरी नहीं मिल पाई है। खेल विभाग की ओर से प्रस्ताव कार्मिक विभाग को भेजा जा चुका है, लेकिन वह लंबे समय से लंबित है।
अब खिलाड़ियों को उम्मीद है कि 25 फरवरी को होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

2 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

2 hours ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

3 hours ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

3 hours ago