मेडिकल छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, पिता ने एचओडी पर लगाए आरोप – my uttarakhand news

 
जहरीला इंजेक्शन लगाकर जान देने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
देहरादून। राजधानी देहरादून स्थित श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में पीजी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। छात्रा अपनी कार में अचेत अवस्था में मिली, जहां से उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में जहरीला इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
मृतका की पहचान एमएस (नेत्र रोग) की छात्रा डॉ. तनवी के रूप में हुई है। वह पटेलनगर क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी अपनी कार में अचेत मिली थीं। परिजनों ने कार का शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला और महंत इंद्रेश अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद मृतका के पिता डॉ. ललित मोहन, निवासी मॉडल टाउन अंबाला सिटी (हरियाणा), ने कॉलेज की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका गुप्ता पर मानसिक, शैक्षणिक और आर्थिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनकी शिकायत पर कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के अनुसार, सितंबर 2023 से पढ़ाई कर रही तनवी पिछले कुछ समय से तनाव में थीं। आरोप है कि दिसंबर 2025 में विभागाध्यक्ष बदलने के बाद उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। लॉग बुक में कम अंक देने, फेल करने की धमकी देने और फीस जमा होने के बावजूद अतिरिक्त पैसे मांगने जैसे आरोप लगाए गए हैं।
परिजनों का कहना है कि घटना से पहले तनवी ने फोन पर अपनी परेशानी बताई थी और रात 11:15 बजे घर आने का संदेश भी भेजा था, लेकिन इसके बाद उनका संपर्क टूट गया। बाद में परिजन अंबाला से देहरादून पहुंचे और अस्पताल मार्ग पर खड़ी कार में उन्हें अचेत पाया। कार अंदर से लॉक थी और छात्रा के हाथ में कैनुला लगा हुआ था, साथ ही वाहन के भीतर इंजेक्शन से जुड़ी सामग्री भी मिली।
महंत इंद्रेश अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी के अनुसार, छात्रा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी उपचार ले रही थीं और पूर्व में भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थीं।
एसएसआई पटेलनगर प्रमोद शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

37 minutes ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

58 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

2 hours ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

3 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

3 hours ago