SIR को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 15 लाख नोटिसों पर सुनवाई पूरी –

देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर  अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशों पर आयोजित बैठक में SIR की प्रगति, प्रक्रिया और पारदर्शिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए गए।बैठक में डॉ. जोगदंडे ने बताया कि ड्राफ्ट रोल में शामिल कुल 71 लाख मतदाताओं में से अनमैप्ड एवं विसंगति वाले करीब 24 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें से अब तक 15 लाख से अधिक नोटिसों पर सुनवाई पूरी की जा चुकी है, जबकि शेष मामलों में नियमानुसार कार्रवाई गतिमान है।उन्होंने कहा कि SIR की पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों और प्रावधानों के अनुरूप पारदर्शी तरीके से संपादित की जा रही है। प्रक्रिया की निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नौ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि पुनरीक्षण प्रक्रिया में सभी आवश्यक मानकों और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। बैठक में राजनीतिक दलों की ओर से प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न सुझाव एवं बिंदु भी रखे गए।बैठक में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित भारतीय जनता पार्टी के अनिल गोयल और राजकुमार पुरोहित, इंडियन नेशनल कांग्रेस के मनोज रावत एवं मौ. सुलेमान अंसारी, बहुजन समाज पार्टी के सत्यपाल, सतेंद्र, जसपाल एवं सतेंद्र चोपड़ा, आम आदमी पार्टी के श्याम बाबू पांड्य तथा सीपीआई (एम) के अनंत आकाश उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

इंडिया गेट पर अंकिता के माता-पिता का धरना, बोले—‘CBI जांच पूरी होने तक कथित VIP की नियुक्ति पर लगे रोक’ – myuttarakhandnews.com

बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई में दिल्ली पहुंचे माता-पिता, राष्ट्रपति से लगाई गुहार नई…

4 hours ago

नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को धरातल पर उतारने की तैयारी, धनराशि मिलते ही…

4 hours ago

नन्दलाल जोशी फिर निर्विरोध बने उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री, कर्मचारियों में खुशी की लहर – myuttarakhandnews.com

द्विवार्षिक निर्वाचन में सर्वसम्मति से गठित हुई प्रदेश कार्यकारिणी, कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को प्रबंधन…

5 hours ago

प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक

सम्मेलन में प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों से हो सार्थक संवाद-प्रमुख सचिव 13 नवंबर को दून विश्वविद्यालय…

5 hours ago

ग्राफिक एरा में नशा मुक्ति के खिलाफ नया कीर्तिमान –

देहरादून,  ग्राफिक एरा में 12832 छात्र- छात्राओं ने नशा मुक्ति भविष्य के निर्माण और नशे…

5 hours ago