कृषि मंत्री गणेश जोशी से भ्रमण से लौटे दल ने की भेंट, मंत्री ने जमकर की सराहना
देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से कैंप कार्यालय में बीते 13 अक्टूबर को रवाना हुई उत्तराखण्ड जैवप्रोद्योगिकी परिषद द्वारा प्रारंभ किए गये “ भारत के प्रथम गाँव- माणा के द्वार” की यात्रा पूरी करने के उपरांत परिषद के निदेशक डॉ संजय कुमार के साथ उनकी टीम ने भेंट की। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने टीम का उत्साहवर्धन किया।
गौरतलब है कि कृषि विभाग द्वारा प्रथम बार भारत के प्रथम गांव माणा में 12 सदस्य दल द्वारा भ्रमण किया गया। यह भ्रमण 13 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक आयोजित किया गया। परिषद द्वारा भारत के प्रथम गांव माणा में परिषद की टीम द्वारा क्षेत्र की जल गुणवत्ता, मिट्टी की गुणवत्ता कि जाँच की गई, लोगों के स्वस्थ को ध्यान में रखते हुए उनका खून की जाँच, ब्लड ग्रुप की जाँच कि गई।
साथ ही उनकी खेती को ध्यान में रखते हुए उन्हें उच्च गुणवत्ता युक्त बीज भी वितरित किए गये, इसके अतिरिक्त टीम ने क्षेत्र की महत्तपूर्ण प्राकर्तिक वनस्पतियों को संरक्षित करने व उपज बढ़ाने हेतु सर्वे किया। जिसका लाभ अनेकों प्रकार की दवाइयाँ बनाने तथा लोगो की आजीविका बढ़ाने में प्रयोग किया जाएगा।
टीम के सदस्य डॉ सुमित पुरोहित, जितेंद्र सिंह बोहरा, सचिन शर्मा, अनुज कुमार, लोकेश त्रिपाठी, धीरज सुठा, चांदनी जोशी, सोनाली, प्रियदर्शिनी, मेधा, मदन सिंह नेगी, विवेकानंद आदि रहे।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…