देहरादून। अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े मामले में एक बार फिर घटनाक्रम तेज हो गया है। पर्वतजन मीडिया से बातचीत करते हुए उर्मिला सनावर द्वारा जारी किए गए वीडियो के बाद यह मामला चर्चा में आया था। इन वीडियो में उर्मिला सनावर ने कई गंभीर बातें कही थीं, जिसके बाद वे कुछ दिनों तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आईं और लापता मानी जा रही थीं।
अब स्वामी दर्शन भारती ने दावा किया है कि उन्होंने उर्मिला सनावर को ढूंढा और बुधवार को वे उनके साथ देहरादून पहुंची हैं। स्वामी दर्शन भारती के अनुसार, वर्तमान में उर्मिला सनावर पुलिस के पास हैं और पूरा मामला जांच के दायरे में है।
स्वामी दर्शन भारती ने कहा कि प्रदेश में उस समय अस्थिरता और अव्यवस्था का माहौल था, इसी वजह से उन्होंने इस मामले में हस्तक्षेप करना जरूरी समझा। उन्होंने यह भी बताया कि उर्मिला सनावर ने उनसे वचन लिया था कि वे उन्हें बेटी की तरह मानें और अंकिता भंडारी प्रकरण में सामने आई कथित गलतियों के खिलाफ साथ खड़े रहें।
स्वामी दर्शन भारती ने अपने बयान में यह भी कहा कि यदि सुरेश राठौर का नार्को टेस्ट कराया जाए तो “दूध का दूध और पानी का पानी” हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि सुरेश राठौर इस समय ‘7वें नंबर का वीआईपी’ है और इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में दुष्यंत गौतम भी एक बड़े वीआईपी हैं।
स्वामी दर्शन भारती ने यह स्पष्ट किया कि मामले से जुड़ी कुछ कथित वॉइस रिकॉर्डिंग पुलिस के पास हैं, हालांकि उनके अनुसार वे सीबीआई जांच के लिए पर्याप्त मानी जा रही हैं या नहीं, यह जांच एजेंसियों का विषय है। वॉइस में वीआईपी का उल्लेख होने का दावा जरूर किया गया है।
फिलहाल उर्मिला सनावर के पुलिस के पास पहुंचने के बाद मामले की जांच को लेकर नई उम्मीद जगी है। अब आगे की कार्रवाई और तथ्यों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
चंपावत में 21 फरवरी को होगा रोजगार मेला, 4000 युवाओं को मिलेंगी नौकरियां | Champawat…
Ramnagar News: टीन शेड में पढ़ते बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल, करणी सेना ने…
Forest Fire Alert: नैनीताल और हल्द्वानी में आपात प्रतिक्रिया की मॉक टेस्टिंग, यहां जाने पूरी…
नैनीताल: उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गए. इस चुनाव के…
रामनगर में खेलती मासूम पर चढ़ा कूड़ा वाहन, हादसे के बाद गांव में भारी आक्रोश;…
By Arun Pratap SinghGarhwal Post Bureau Dehradun, 17 Feb: Action on matters relating to enemy…