’आँखों के वरदान’ से दिया नेत्रदान का संदेश





एसजीआरआर में नेत्रदान पखवाड़े के तहत कई कार्यक्रम आयोजित

मेडिकल छात्र- छात्राओं ने समाज में नेत्रदान की अलख जगाई

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की ओर से नेत्रदान जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
38वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े (25 अगस्त से 8 सितम्बर 2023) के अन्तर्गत श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल नेत्र रोग विभाग की ओर से नेत्रदान हेतु कई जनजागरूकता कार्यक्रम आयेाजित किए गए। मंगलवार को एसजीआरआर इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के छात्र-छात्राओं ने आंखों के वरदान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नेत्रदान की मार्मिक अपील की। नुक्कड़ नाटक को मरीजों, तीमारदारों, डाॅक्टरों, नर्सिंग स्टाफ व आम जनता ने बहुत चाव के साथ देखा।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की नेत्र रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ तरन्नुम शकील ने जानकारी दी कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। नेत्रदान पखवाड़े के अन्तर्गत अलग अलग संदेशप्रद कार्यक्रम प्रतिदिन आयोजित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य आमजन के बीच नेत्रदान के संदेश को अधिक से अधिक पहुंचाना है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का नेत्रदान केन्द्र वर्ष 2012 से संचालित है। पुतली रोग से पीड़ित मरीजों की निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहा है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज की कृपा से बहुत जल्द यहां नेत्रदान बैंक की भी स्थापना की जाएगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नेत्र विभाग की डाॅ. दिविजा अरोड़ा की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के प्राचार्य डाॅ आर.के. वर्मा, उप प्राचार्य डाॅ पुनीत ओहरी व उप प्राचार्य डाॅ ललित कुमार वाष्र्णेय, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ प्रेरक मित्तल, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ अजय कुमार पंडिता, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ गौरव रतूड़ी, डाॅ प्रिंयका गुप्ता, डाॅ मोनिका जैन, डाॅ आशीष कक्कड़, डाॅ तारिख मसूद, डाॅ निधि जैन, डाॅ एम.ए.बेग, डाॅ जे.पी.शर्मा, डाॅ राणा उस्मानी ने उपस्थित रहकर छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सालावाला में राज्य…

9 minutes ago

डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

देहरादून। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस की…

1 hour ago

विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी करने वाले आरोपी को दून…

3 hours ago

बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक

देवप्रयाग। उत्तराखंड के देवप्रयाग से विधायक विनोद कंडारी सोमवार को सड़क हादसे का शिकार हो…

3 hours ago

बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, दीपावली से पहले मौसम में आएगा बदलाव

चमोली। उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल बदरीनाथ धाम में मौसम ने अचानक करवट ले ली है।…

5 hours ago