देशभक्ति और स्वास्थ्य का संदेश: कारगिल विजय दिवस पर विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम –

 
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर जोशीमठ मिलिट्री स्टेशन द्वारा क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता एवं मेडिकल परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कारगिल के वीर शहीदों के अदम्य साहस एवं बलिदान को नमन करना, देशभक्ति की भावना जागृत करना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम में जोशीमठ क्षेत्र के 6 विद्यालयों “केंद्रीय विद्यालय, ज्योति विद्यालय, राजकीय आदर्श बलिका इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय, एम.जी विद्यालय, रविग्राम और आर्मी प्री- प्राईमरी स्कूल, के कुल 192 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को दांतों की स्वच्छता, नियमित ब्रश करने की सही विधि, संतुलित आहार के महत्व तथा दंत रोगों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता का विषय “कारगिल विजय दिवस – वीरों को नमन” रखा गया। विद्यार्थियों ने अपने चित्रों के माध्यम से भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, देशभक्ति और बलिदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के अद्वितीय पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं सेवा की भावना को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ढोल की थाप पर थिरके धामी, खटीमा में बिखरे जनजातीय संस्कृति के रंग –

देहरादून/खटीमा। उत्तराखंड आदि रंगोत्सव में इन दिनों खटीमा की धरती जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और…

2 minutes ago

धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय: वित्तीय अनुशासन, भूमि प्रबंधन और रोजगार पर फोकस –

  देहरादून/चंपावत। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में  बनबसा स्थित एनएचपीसी परिसर में मंत्रिमंडल…

14 minutes ago

हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 3 युवकों की दर्दनाक मौत – myuttarakhandnews.com

नाहन। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित पांवटा साहिब के पास यमुना कुल्हाल…

45 minutes ago

हरिद्वार को तीन नई रेल सेवाओं की सौगात… –

देहरादून। उत्तराखण्ड में रेल कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ करने की दिशा में केंद्र सरकार ने…

2 hours ago