उत्तराखंड के 6 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, हिमाचल में भारी बारिश के बाद तबाही जैसे हालात – Uttarakhand

Meteorological department issued alert in 6 districts of Uttarakhand, situation like devastation in Himachal after heavy rainइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)नई दिल्ली: उत्तराखंड (Uttarakhand) के 6 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही देहरादून में स्कूल में बंद रहेंगे. मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है.एजेंसी के मुताबिक, देहरादून स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के केंद्र ने रविवार को उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधमसिंह नगर में 20 और 21 जुलाई को कुछ स्थानों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया. 22 जुलाई को राज्य के देहरादून और उत्तरकाशी जिले में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया.इस बीच, देहरादून के ज़िला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने ‘ऑरेंज’ अलर्ट के मद्देनज़र सोमवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश जारी किया है.इसके साथ ही, हिमाचल प्रदेश में लगातार मॉनसूनी बारिश के बाद, राज्य में जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) की 20 जुलाई की शाम की रिपोर्ट के मुताबिक, 142 सड़कें ब्लॉक हैं, 40 जलापूर्ति योजनाएं बाधित हैं और 26 बिजली वितरण ट्रांसफार्मर (DTRs) काम नहीं कर रहे हैं.Advertisementमंडी (91 सड़कें) और कुल्लू (33 सड़कें) जिलों में स्थिति गंभीर बनी हुई है, जहां भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ की वजह से ज्यातार सड़कें बंद हैं. गोहर और भावनगर जैसे इलाकों में भी बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है, जहां कुल 26 डीटीआर भारी बारिश के कारण बाधित हुए हैं.इस बीच, विशेष रूप से मंडी, कुल्लू और सिरमौर में 40 जल आपूर्ति योजनाएं बाढ़ और तलछट जमाव से प्रभावित हुई हैं. अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, सूबे में तमाम दुर्घटनाओं की वजह से कुल 166 मौतें दर्ज की गई हैं. इनमें 132 लोग बारिश की वजह से और 34 लोग सड़क हादसों में मारे गए.राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) चौबीसों घंटे स्थिति पर नज़र रख रहा है और राहत एवं पुनर्वास प्रयासों के लिए जिला प्रशासन के साथ समन्वय कर रहा है. कुल्लू और मंडी ज़िलों में सभी इलाकों में सबसे ज़्यादा परेशानी होने की जानकारी सामने आई है. ऊना में, बडसाला पुल क्षति की वजह से 3 जुलाई से बंद है, जिससे वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ है और ट्रैफिक को डायवर्ट करना पड़ा है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

भक्ति, संस्कृति और सेवा के संग गोर्खा संघ ने मनाया कालरात्रि महोत्सव –

देहरादून,  शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर गोर्खा संघ चंद्रबनी की ओर से रविवार को…

1 hour ago

वीकेंड पर उत्तराखंड के तीन हिल स्टेशनों में पर्यटकों की भारी भीड़, होटलों में 60-70% तक बुकिंग – myuttarakhandnews.com

मसूरी। लंबे वीकेंड की शुरुआत पर शनिवार को मसूरी, धनोल्टी, काणाताल सहित बुरांशखंडा और कैम्पटी…

4 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये

अधिवक्ता चैम्बर, पार्किंग और ई-लाइब्रेरी की भी घोषणा चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार…

11 hours ago

देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना

नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में दून पुलिस की कार्रवाई, 23 संदिग्धों को पूछताछ के लिए थाने…

11 hours ago

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की

मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री धामी,जनप्रतिनिधियों और समर्थकों का जताया आभार कहा आपका स्नेह ही…

12 hours ago

त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी

चार प्रतिष्ठानों से पनीर, केक, हल्दी पाउडर और पेस्ट्री के सैंपल लिए, जांच के लिए…

13 hours ago