उत्तराखंड
Share0
Advertisement
देहरादून
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के वैज्ञानिक विक्रमसिंह की माने तो अगले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से भारी बारिश देखने को मिल सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज भी उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है भारी बारिश को देखते हुए देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा राज्य के अनेकों जिलों में बारिश की वजह से मॉनसून एक्टिव रहने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार इन दो दिनों में भारी बारिश को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। भारी बारिश की वजह से नदी नालों का जलस्तर बढ़ सकता है। ऐसे में नदी नालों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।
निदेशक विक्रम सिंह ने लोगों के अपील की है कि जरूरी हो तभी लोग ऐसे मौसम में आवागमन करें। अन्यथा यात्रा को अवॉइड करें। पहाड़ों की ओर जाने वाले लोग प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए ही अपनी यात्रा करें। उन्होंने बताया कि सोमवार और आज मौसम के मिजाज को देखते हुए भूस्खलन की घटनाएं भी बढ़ सकती है। इस मौसम में एक्टिव लैंडस्लाइड जोन के आसपास रहने वालों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है।
Share0
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 8 Oct: The Mussoorie-Dehradun Development Authority (MDDA) took major action…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 9 Oct: A siren sounding…
my uttarakhand news Bureau Haridwar, 9 Oct: The second day of the 7th CII Uttarakhand…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 9 Oct: Fifty-two faculty members of Graphic Era Deemed University…
National Seminar on Human Rights held at Graphic Era my uttarakhand news Bureau Dehradun, October…
10th Law College Dehradun Moot Court Competition begins my uttarakhand news Bureau Dehradun, 9 Oct:…