Categories: hindiUttarakhand

मौसम विभाग ने पाला गिरने से लेकर शीतलहर तक की दी चेतावनी, जानें आज कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम? – Uttarakhand

The weather department has issued warnings ranging from frost to cold wave, know how will be the weather in Uttarakhand today?इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड की सभी पहाड़ियों पर सीजन की पहली बर्फबारी के साथ ही देवभूमि में ठिठुरन बढ़ गई है. आने वाले 2 दिनों में राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है, जिसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. राज्य के अधिकतर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जा रहा है. वहीं, कई इलाके तो ऐसे हैं. जहां शून्य से नीचे माइनस में भी तापमान पहुंच गया है.मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बोलेदेहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में आने वाले दो दिनों में ठंड का प्रकोप देखा जा सकता है. रात के वक्त में मैदान से लेकर पहाड़ तक पाला पड़ने से परेशानी बढ़ सकती है. हालांकि तेज धूप खिलने से अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं, पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की संभावना है.शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतमदेहरादून 24.8/4.8पंतनगर 24.0/2.4मुक्तेश्वर 18.2/3.5नई टिहरी 17.7/4.2देहरादून का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियसमौसम विज्ञान केंद्र की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंतनगर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा. नई टिहरी का अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बुधवार को देहरादून का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (Dehradun AQI) 91 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है.हादसों का कारण बन सकता है रात को पड़ने वाला पालामसूरी में पाला पड़ने के कारण सड़कों पर हादसों का डर सताता है. बीते मंगलवार को पाले के सड़कों पर होने के चलते कई वाहन फिसलने से एक टैंकर खाई में गिरने से बाल-बाल बचा और हादसा टल गया. हिमपात और ओले गिरने से ठंड में इजाफा हो गया है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में बिन बुलाया मेहमान बना मगरमच्छ, गेट के बाहर कर रहा था इंतजार, मची अफरातफरी – myuttarakhandnews.com

पहाड़ी इलाकों में जानवरों का यूंहीं टहलते हुए दिख जाना शहरी इलाकों की तुलना में…

45 minutes ago

भीषण हादसा: कार की टक्कर से कई बार पलटा 12 सवारियों से भरा ऑटो, एक की मौत, दूसरा का कटा पैर – myuttarakhandnews.com

रामनगर:नैनीताल जिले के रामनगर में नेशनल हाईवे-309 पर चिल्किया के पास एक भीषण सड़क हादसा…

1 hour ago

उत्तराखंड कांग्रेस ने किया ‘भूमि बचाओ, धामी हटाओ’ कार्यक्रम का एलान, इन दिग्गज नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून: दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष…

2 hours ago

उत्तराखंड में अब हर परिवार को मिलेगी ‘देवभूमि परिवार आईडी’, क्या होंगे लाभ? – myuttarakhandnews.com

देहरादून; उत्तराखंड में अब हर परिवार को ‘देवभूमि परिवार आईडी’ मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

3 hours ago

Opposition rally a gathering of rejected parties: Mahendra Bhatt

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 31 Oct: BJP has termed the Opposition’s ‘Jan Mahabhiyog’ campaign…

3 hours ago

Rescue continues as 8 trekkers still stranded on Kedartal Trek

my uttarakhand news Bureau Uttarkashi, 31 Oct: The rescue operation to evacuate trekkers and support…

3 hours ago