Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बारिश को लेकर आया मौसम विभाग का अलर्ट, मैदानी इलाकों में गर्मी और उमस से लोग बेहाल – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है। चटख धूप खिलने के कारण दिन के समय गर्मी असहनीय होने लगी है। अधिकतम तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग की राहत भरे पूर्वानुमान के अनुसार, 9 और 10 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात होने की संभावना है। इसका असर मैदानी इलाकों तक मौसम में नरमी के रूप में दिख सकता है। अभी लगातार बढ़ रहे तापमान ने मैदानी से लेकर पहाड़ी इलाके के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है, जबकि मैदानी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान मैदानी क्षेत्रों का तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। शनिवार को भी उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों से लेकर पहाड़ों तक धूप खिली रही। हालांकि, पिछले दिनों में बारिश के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में फिलहाल मौसम सुहावना बना हुआ है, लेकिन मैदानी जिलों देहरादून, हरिद्वार और रुड़की में दिन के समय काफी गर्मी हो रही है। मैदानी इलाकों में तापमान में वृद्धि से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तराखंड में 9 और 10 अप्रैल को 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है। इससे आसपास के क्षेत्र में भी गर्मी से राहत मिल सकती है।विक्रम सिंह, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्रशनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक 33.2 और न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 35.0 और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। टिहरी का अधिकतम तापमान 23.4 और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.2 और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ढोल-नगाड़ों और जयकारों से गूंजा ग्राफिक एरा, छात्रों ने किया श्रीगणेश का भव्य स्वागत –

  देहरादून,। ढोल-नगाड़ों की गूंज, गणपति बप्पा के जयकारों और भक्ति के उल्लास से थिरकते कदमों…

6 minutes ago

देहरादून में ऑटो गैंग का पर्दाफाश: खुखरी दिखाकर नशेड़ियों को लूटते थे, नेहरू कॉलोनी पुलिस ने दबोचा – myuttarakhandnews.com

देहरादून पुलिस ने बताया कि दिनांक – 14/09/2026 को नेहरू कॉलोनी पुलिस को मुखबिर के…

21 minutes ago

देहरादून में ऑटो गैंग का पर्दाफाश: खुखरी दिखाकर नशेड़ियों को लूटते थे, नेहरू कॉलोनी पुलिस ने दबोचा – myuttarakhandnews.com

देहरादून पुलिस ने बताया कि दिनांक – 14/09/2026 को नेहरू कॉलोनी पुलिस को मुखबिर के…

29 minutes ago

जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

जनता मिलन में जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई पौड़ी- जनता की…

37 minutes ago

‘हलाला की शर्त के बिना साथ नहीं रखूंगा…’, देहरादून ट्रिपल तलाक में नया ट्विस्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून; उत्तराखंड के देहरादून में सामने आए ट्रिपल तलाक के मामले में अब नया ट्विस्ट…

51 minutes ago