औली में सैनिक सम्मेलन, राज्यपाल ने वीर जवानों को किया सम्मानित – my uttarakhand news

 
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
सैनिक सम्मेलन में राज्यपाल ने भारतीय सेना की 7वीं बटालियन असम रेजिमेंट “औली बटालियन” तथा आईटीबीपी के माउंटेनियरिंग एवं स्कीइंग इंस्टिट्यूट (M&SI) के जवानों को संबोधित किया। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय सेना एवं आईटीबीपी के जवान प्रतिकूल परिस्थितियों में भी राष्ट्र की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं, जिस पर पूरे देश को गर्व है।
राज्यपाल ने 7वीं बटालियन असम रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए ‘ऑपरेशन पवन’ सहित विभिन्न अभियानों में जवानों द्वारा प्रदर्शित वीरता को स्मरण किया तथा मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में माणा सब सेक्टर में “ऑपरेशन स्नो लेपर्ड” के अंतर्गत सीमा सुरक्षा का दायित्व निभा रहे जवान कठिन हिमालयी परिस्थितियों में अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेना और सुरक्षा बल केवल सीमाओं के प्रहरी ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा के भी उत्कृष्ट उदाहरण हैं।
राज्यपाल ने आईटीबीपी के माउंटेनियरिंग एवं स्कीइंग इंस्टिट्यूट (M&SI), औली की उपलब्धियों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वर्ष 1976 में स्थापित यह संस्थान पर्वतारोहण, स्कीइंग, राफ्टिंग एवं पर्वतीय युद्ध कौशल के क्षेत्र में देश को उत्कृष्ट प्रशिक्षित मानव संसाधन प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी के जवानों द्वारा विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट सहित अनेक कठिन पर्वत चोटियों पर सफल आरोहण, भारत के साहस और सामर्थ्य का प्रतीक है।
राज्यपाल ने कहा कि यह संस्थान उत्तराखण्ड के युवाओं के लिए भी प्रेरणा और अवसरों का केंद्र बन रहा है। कौशल विकास योजनाओं के माध्यम से स्थानीय युवाओं को राफ्टिंग एवं पर्वतीय प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने का कार्य सराहनीय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में यह संस्थान युवाओं के लिए और अधिक अवसर एवं प्रेरणा का माध्यम बनेगा।
इस अवसर पर ब्रिगेडियर गौरव बत्रा, कमांडर 9 (इंडिपेंडेंट) माउंटेन ब्रिगेड ग्रुप, कर्नल शिवेश तिवारी, कमांडिंग ऑफिसर, 7वीं असम रेजिमेंट तथा श्री रतन सिंह सोनल, कमांडेंट, आईटीबीपी (सीओ ट्रेनिंग, M&SI) उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का होता है विकास : मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड…

2 hours ago

पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं और साइबर सुरक्षा को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, शिकायतों…

3 hours ago

बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

दिसंबर को आयोजित होगा प्रसिद्ध बूंखाल मेला पौड़ी- आगामी 5 दिसंबर को आयोजित होने वाले…

3 hours ago

केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी

हेलीकॉप्टर से मातली पहुंचाए गए शव उत्तरकाशी। उत्तराखंड के केदारताल ट्रेक पर लापता हुए ट्रेकर्स…

4 hours ago

देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना

देहरादून। शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए…

4 hours ago

अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

देहराखास में अवैध व्यावसायिक निर्माण सील, डोईवाला के फतेहपुर माजरीग्रांट में प्राधिकरण की कार्रवाई देहरादून-…

6 hours ago