महिला स्वयं सहायता समूहों के उद्यम को बढ़ावा, मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया हिलांस रेस्टोरेंट का शुभारंभ –

 
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
विकासखंड पोखरी के गंगनाली आजीविका सीएलएफ के अंतर्गत गठित मां अनुसूया स्वयं सहायता समूह द्वारा स्थापित सामुदायिक उद्यम “हिलांस रेस्टोरेंट” का उद्घाटन उत्तराखंड शासन के ग्राम्य विकास मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी द्वारा किया गया।
ग्राम्य विकास मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी ने रेस्टोरेंट संचालित कर रही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्थानीय पहाड़ी उत्पादों, पारंपरिक व्यंजनों तथा स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन को तीर्थयात्रियों और पर्यटकों तक पहुंचाना हमारा प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए। इससे न केवल स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध होगा, बल्कि ग्रामीण परिवारों की आय में भी वृद्धि होगी तथा क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं खाद्य विरासत को नई पहचान मिलेगी।
उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट के सफल संचालन के लिए भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, ग्राहकों के प्रति व्यवहार एवं सेवा मानकों का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। यदि इन सभी पहलुओं पर गंभीरता से कार्य किया जाए तो अधिक से अधिक लोग स्थानीय उत्पादों और व्यंजनों की ओर आकर्षित होंगे तथा यह उद्यम सफलता का आदर्श उदाहरण बनेगा।
उन्होने परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद चमोली के प्रमुख यात्रा मार्गों पर भी इसी प्रकार के सामुदायिक रेस्टोरेंट स्थापित करने के प्रयास किए जाएं, ताकि स्थानीय महिलाओं एवं युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित हो सकें तथा स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध हो सके।
यह उद्यम ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत ग्रामीण महिलाओं की आजीविका संवर्धन एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने ग्रामोत्थान परियोजना के उद्देश्यों, स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संचालित सामुदायिक उद्यम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकार डॉ अभिषेक त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी के के पंत, खंड विकास अधिकारी पोखरी, जिला परियोजना प्रबंधक रीप, समस्त सहायक प्रबंधक रीप, ब्लॉक मिशन प्रबंधक पोखरी, विकासखंड स्तरीय रीप स्टाफ, गंगनाली आजीविका सीएलएफ के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की सदस्य महिलाओं ने प्रतिभाग किया।


pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण

देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा*…

1 hour ago

करवाचौथ पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को छुट्टी, धामी सरकार ने जारी किया आदेश – myuttarakhandnews.com

देहरादून। करवाचौथ के अवसर पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को राज्य सरकार ने राहत दी…

2 hours ago

हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्र, ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास – myuttarakhandnews.com

भराड़ीसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का भराड़ीसैंण में आयोजित सत्र विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच अनिश्चितकाल…

2 hours ago

उत्तराखंड में मदरसों के धार्मिक पाठ्यक्रम पर बड़ा बदलाव, अब शिक्षा परिषद की मंजूरी जरूरी नहीं – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को लेकर बड़ा…

2 hours ago

उत्तराखंड के 9 पहाड़ी जिलों में बारिश के आसार, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के…

2 hours ago

उत्तराखंड में फिर डोली धरती, बागेश्वर में लगे भूकंप के झटके – myuttarakhandnews.com

बागेश्वर में भूकंप से फिलहाल नुकसान की कोई जानकारी नहीं है. देहरादून: उत्तराखंड में एक…

2 hours ago