My Uttarakhand News
Subscribe for notification

मंत्री गणेश जोशी ने स्कोडन लीडर अभिमन्यु राय के शहीद होने पर गहरी शौक संवेदनाएं की व्यक्त




मंत्री गणेश जोशी ने स्कोडन लीडर अभिमन्यु राय के शहीद होने पर गहरी शौक संवेदनाएं की व्यक्त

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड के लाल देहरादून जैंतनवाला निवासी स्कोडन लीडर अभिमन्यु राय के शहीद होने पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए शौक संवेदनाएं व्यक्त की है। मंत्री गणेश जोशी ने शहीद स्कोडन लीडर अभिमन्यु राय की शहादत पर उन्हें नमन किया।
उन्होंने कहा राज्य सरकार दुःख की इस घड़ी में परिजनों के साथ खड़ी है। गौरतलब है कि स्कोडन लीडर अभिमन्यु राय 4 दिसंबर 2023 को भारतीय सेना के एक प्रशिक्षु पायलट को प्रशिक्षण देते समय एक हवाई दुर्घटना में शहीद हो गए थे।ज्ञात हो कि शहीद स्कोडन लीडर अभिमन्यु राय के पिता अमिताभ राय भी वायु सेना में ग्रुप कैप्टन से रिटायर्ड हैं।

Exit mobile version