देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के अजबपुर निवासी भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अनुपम गुसाईं की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा शौक प्रकट किया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अजबपुर में विंग कमांडर अनुपम गुसाईं के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और सत्वाना दी।
इस अवसर पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित हजारों की संख्या स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने ईश्वर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस गहरे दुःख को सहने की कामना की। मंत्री ने परिवार जनों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
ज्ञात हो कि भारतीय वायुसेना के होनहार अधिकारी विंग कमांडर अनुपम गोसाई (38) पुत्र रविंद्र गुसाईं निवासी गोविंद नगर अजबपुर कला देहरादून 7 विंग अम्बाला में विंग कमांडर के पद पर तैनात थे। शुक्रवार को हृदय गति रुकने से उनका देहांत हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को भारतीय वायु सेवा के विशेष द्वारा लेह से सुबह 9:10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाया गया। विंग कमांडर अनुपम गोसाई लेह में अभ्यास के लिए भेजा गया था। एयरपोर्ट से उनके पार्थिव शरीर को सेना व परिजनों द्वारा साढ़े नौ बजे एंबुलेंस से उनके निवास स्थान देहरादून ले जाया गया। जहां सैकडो को संख्या में लोगों ने विंग कमांडर अनुपम को अंतिम विदाई दी।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…