देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों को उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 की तैयारियों को ससमय पूर्ण करने पर प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि हमारे पास कम समय में इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को पूर्ण करने की चुनौती थी परन्तु विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की बेहतर कार्यकुशलता के कारण इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी का कार्य समय पर हो पाया। मंत्री ने कहा कि निवेशकों के एमओयू साझा करना, एमओयू की ग्राउन्डिंग का कार्य तथा शहर के सौन्दर्यीकरण के विभिन्न कार्यों को विभाग के अधिकारियों द्वारा ससमय ही पूर्ण कर लिया गया।
मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों के संबंध में किये गये कार्यों के प्रति आज आमजन के मन में एक भावना यही है कि अधिकारियों ने दिनरात कार्य कर समिट में अपना बहुमुल्य योगदान दिया है। मंत्री ने कहा कि यदि हम किसी लापरवाही के लिए अधिकारियों को सुधार हेतु निर्देशित कर सकते हैं तो भी अच्छा कार्य करने पर उन्हें सम्मानित भी किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पूर्व में भी जी-20 के सफल आयोजन हेतु भी अधिकारियों को सम्मानित किया गया था। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड श्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में आये इसके लिए विभाग के अधिकारी इसी मनोयोग से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष, एमडीडीए, बंशीधर तिवारी, सचिव, एमडीडीए, मोहन सिंह बर्निया तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…