*मंत्री रेखा आर्या का ऐलान… उत्तराखण्ड को जल्द मिलेगा ‘युवा आयोग’ और बनेगी ‘युवा नीति’*
*मंत्री बोलीं – युवा शक्ति से ही सुनिश्चित होगी प्रदेश की प्रगति*
देहरादून : आज युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय देहरादून में युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में हुई बैठक में पीआरडी जवानों के रजिस्ट्रेशन एवं प्रोत्साहन राशि संबंधी, युवक एवं महिला मंगल दल को स्वावलंबी बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा पीआरडी जवानों के लिए की गई घोषणाओं में से अधिकांश घोषणाओं के शासनादेश सितंबर माह में निकला है जिसमें उनके चार धाम यात्रा के दौरान 50 रुपए प्रोत्साहन राशि देने का भी शासनादेश हुआ है। पोर्टल के माध्यम से पीआरडी जवानों को पंजीकृत करने की प्रक्रिया चल रही है, पूर्व में विभाग के द्वारा विज्ञप्ति जारी की गई थी जिसमें 20 अगस्त तक पीआरडी जवानों को पोर्टल में पंजीकृत कर उनके दस्तावेजों को ऑनलाइन प्रक्रिया में शामिल करने के लिए आखिरी समय दिया गया था उसकी तिथि बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही सचिव को मंत्री रेखा आर्या द्वारा पीआरडी संगठनों से बातचीत कर पंजीकरण की तिथि को बढ़ाने के साथ ही पीआरडी जवानों को अंतिम अवसर प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं ।
युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने नवयुवक एवं महिला मंगल दल को स्वावलंबी और सशक्त बनाने की दिशा में विभाग को प्रस्ताव बनाने के लिए निर्देशित किया है। मंत्री ने रेखा आर्या ने कहा महिला मंगल दल और नवयुवक मंगल दल की आज की प्रासंगिक ज़रूरतों के प्रस्ताव की समीक्षा के लिए विभाग को बैठक रखने के लिए कहा गया है ताकि युवक एवं महिला मंगल दल की भावनाओं के अनुरूप उनके कार्य किया जा सके।
प्रदेश में युवा आयोग के गठन और युवा नीति पर बोलते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा भाजपा के घोषणा पत्र के अनुरूप हमारी सरकार प्रदेश में युवा नीति और युवा आयोग के गठन के लिए तेज गति से कम कर रही है जिसको लेकर आज हमने अधिकारियों को जल्द से जल्द प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं ताकि जनता से किया हुआ वादा पूर्ण हो और हमें उम्मीद है जल्द ही युवा आयोग प्रदेश के युवाओं को धरातल पर नजर आएगा ।
मंत्री रेखा आर्या ने आज की बैठक को सार्थक बताते हुए कहा बैठक में युवाओं, नवयुवक एवं महिला मंगल दल और पीआरडी जवानों के लिए कारगर निर्णय हुए हैं जो दर्शाता है कि हमारी सरकार युवाओं और महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है।
इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, निदेशक खेल जितेन्द्र कुमार सोनकर, अपर निदेशक अजय कुमार अग्रवाल, संयुक्त निदेशक शक्ति सिंह समेत युवा कल्याण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…